Home डेयरी world milk day: जानिए वो टॉप-10 स्टेट, जिनके दम पर दूध उत्पादन में भारत बना दुनिया में किंग, पढ़िए लिस्ट
डेयरी

world milk day: जानिए वो टॉप-10 स्टेट, जिनके दम पर दूध उत्पादन में भारत बना दुनिया में किंग, पढ़िए लिस्ट

milk production in india
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. भारत दुग्ध उत्पादन के मामले में नंबर एक पॉजिशन पर आता है. मगर, देश को दुध उत्पादन में नंवर वन पर लाने में किस प्रदेश की सबसे अहम भूमिका है. इस तरह का सवाल आते ही लोगों के जहन में आता है जिन प्रदेशों में दूध उत्पादन ज्यादा होता होगा उन स्टेट क लोगों को दूध पीने का ज्यादा मिलता भी होगा, लेकिन ऐसा नहीं ह. देश को दूध में अव्वल नंबर रखने में गाय नहीं भैंस की अहम भूमिका है. देश के कुल दूध उत्पादन 230.58 मिलियन टन में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी भैंस की 54 फीसदी है. इसके बाद गाय, भेड़-बकरी का भी दूध उत्पादन में अहम राल है. बड़े दुधारू पशुओं की बात करें तो उसमें भैंसों की संख्या करीब 11 करोड़ है.

वैसे तो दूध का उत्पादन भारत के लगभग सभी राज्यों में किया जाता है लेकिन दूध उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश भारत के अन्य सभी राज्यों में सबसे आगे है. जबकि दूसरा स्थान राजस्थान तो तीसरा नंबर मध्य प्रदेश का आता है.भारत के पांच राज्य देश के कुल दुग्ध उत्पनादन में अपनी 52 फीसदी की हिस्सेदारी यानी दुग्ध का उत्पादन करते हैं. आइए अब जानते हैं कि दुग्ध उत्पादन में हिंदुस्तानर के वो टॉप-10 स्टेट कौन-कौन से हैं और कितना उत्पादन करते हैं. आंकड़ों के अनुसार वह पांच राज्य, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र हैं.

पाक, मिस्र और इटली के लोग खूब पीते हं दूध
डेयरी विशेषज्ञों का मानना है कि भारत, पाकिस्तान, इटली और मिस्र में भैंस का दूध पीना अपने-अपने देश की संस्कृति का हिस्सा है. यही वजह है कि इन देशों में दूध की खपत दूसरे देशों की तुलना में बहुत ज्यादा है. एक और अहम बात आपको बता दें कि भैंसों पर जितना शोध इन देशों में हुआ है या हो रहा है उतना दुनिया के किसी भी मुल्क में नहीं हुआ है. भारत की बात करें तो हरियाणा के हिसार में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ बफैलो रिसर्च लगातार भैंस पर रिसर्च करता रहता है. साल 2022-23 में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और आंध्रा प्रदेश में कुल दूध उत्पादन का 53 फीसद दूध उत्पादन हुआ था. हमारे देश में दूसरे देशों के मुकाबले दुधारू पशुओं की संख्या कहीं ज्यादा है. लेकिन प्रति पशु दूध उत्पादन के मामले में हमारा देश विश्वस्तर पर काफी पीछे है.

State (2022-23)
Uttarpradesh36241000.75
Rajasthan33306000.80
Madhyapradesh20122000.43
Gujrat17280000.57
Maharashtra15041000.86
Panjab14301000.45
Karnataka12829000.29
Bihar12502000.70
Hariyana11965000.57
Tamilnadu10316000.75
total milk production in india230577000.3
नोट: ये आंकड़े कृषि मंत्रालय की ओर से जारी की गई टन्स में है।
Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: इकोसिस्टम में डेयरी किसानों को पहले फायदा पहुंचाने पर दिया जाएगा जोर

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एनडीडीबी को सरकार ने डेयरी सेक्टर...

डेयरी

Milk Production: यूपी में दूध स्टोरेज को बढ़ाने और डेयरी प्लांट के सही उपयोग का प्लान तैयार

नई दिल्ली. भारत दुनियाभर में दूध उत्पादन के मामले में नंबर वन...

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
डेयरी

Milk Production: बिहार में हर दिन एक करोड़ लीटर दूध का होगा उत्पादन

नई दिल्ली. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में...