Home सरकारी स्की‍म Loan: पशुपालकों बिना ब्याज मिलेगा 1 लाख रुपये का लोन, जानें किस राज्य में मिलेगा फायदा
सरकारी स्की‍म

Loan: पशुपालकों बिना ब्याज मिलेगा 1 लाख रुपये का लोन, जानें किस राज्य में मिलेगा फायदा

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. पशुपालकों के लिए अच्छी खबर निकलर सामने आ रही है. पशुपालकों को गोपाल क्रेडिट कार्य योजना के तहत लोन दिया जाएगा. आवेदन करने पर बिना ब्याज के 1 लाख रुपये का लोन मिलेगा. दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गोपालक परिवारों के लिए इस योजना की शुरुआत की है. गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के संचालन के लिए राज्यभर में अगले सप्ताह से एक पखवाड़े तक कैंप लगेंगे. योजना में पात्र गोपालकों को एक वर्ष की अवधि के लिये, एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन मिलेगा. 25 सितम्बर से 9 अक्टूबर तक की अवधि के दौरान ब्लॉक स्तर पर, डेयरी समितियों और केन्द्रीय सहकारी बैंक (पैक्स) के संयुक्त कैम्पों में गोपालकों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे.

जानकारी के मुताबिक जिले में अब पशुपालकों को सरकार द्वारा बिना ब्याज के 1 लाख रुपये का लोन दिया जाएगा. इसके तहत पशुपालन विभाग ने आवेदन शुरू कर दिए हैं. बता दें कि योजना के जरिए 12 हजार से ज्यादा पशुपालकों को बगैर किसी ब्याज के एक लाख रुपये का लोन उपलब्ध कराया जाएगा. पशुपालकों को गोपाल क्रेडिट कार्य योजना के तहत राज्य सरकार की और से यह ऋ़ण दिया जाएगा.

उपकरण खरीदने में मिलेगी मदद
पशुपालकों को यह ऋण एक वर्ष की अवधि के लिए दिया जाएगा. किसान द्वारा लोन का समय पर जमा करवाने पर किसी प्रकार का ब्याज नहीं देना होगा. इसके लिए पशुपालकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. पशु विभाग संयुक्त निदेशक डॉ रामलाल मीणा ने बताया कि गोपालक किसान परिवारों को गाय, भैंस के लिए शेड़, खेली निर्माण एवं चारे समेत आवश्यक उपकरण खरीदने के लिए पैसों की कमी रहती थी. जिससे वह गोपालन से मिल सकने वाला पूरा लाभ नहीं ले पाता था. इसी को ध्यान में रखते हुए गोपालक किसान को ब्याज मुक्त लोन की सुविधा उपलब्ध कराई है. इस योजना से जिले के पशुपालकों को आर्थिक रूप से फायदा मिलेगा. साथ ही पशुओं के लिए व्यवस्था आदि करने में सहायता मिलेगी. इससे किसान पशुओं के उपयोग में आने वाले उपकरण आसानी से खरीद सकते हैं.

ऑनलाइन करना होगा आवेदन
संयुक्त निदेशक डाॅ रामलाल मीना ने बताया कि पशुपालक योजना का फायदा उठाने केे लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. ऋण वितरण को पारदर्शी बनाने तथा गोपालक किसान परिवार को लोन प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए आवेदन से लेकर स्वीकृति की प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से संपादित किया जाएगा. इस योजना का लाभ लेने के लिए गोपालक किसान को प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का सदस्य होना अनिवार्य है. योजना के तहत ई-मित्र व संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है.

योजना के लिए क्या है पात्रता
आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए. पशुपालन व्यवसाय में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए. किसान के पास खुद का पशु होना चाहिए. जबकि पहले से कोई लोन बकाया नहीं होना चाहिए. गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पशुपालकों को 1 लाख तक का बिना ब्याज के ऋण मिल सकेगा. इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. साथ ही जिले में खुर वाले पशुओं के लिए निशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. इसमें पशुपालक निकट के पशु अस्पताल में पहुंचकर टीकाकरण करवा सकते हैं.

टीकाकरण अभियान किया शुरू
वहीं जिले में दुधारू पशुओं समेत खुर वाले पशुओं के लिए फ्री वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया है. डॉ. रामलाल मीना ने बताया कि जिले में खुर वाले व दुधारू पशुओं को खुरपका, मुंहपका समेत आदि रोग से बचाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया गया है. इसके तहत पशुपालक नजदीकी पशु अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण करवा सकते हैं. यह टीकाकरण पूर्ण रूप से निशुल्क है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का फायदा उठाकर बन गए बड़े डेयरी कारोबारी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा देने का काम...

अगर आप छोटे गड्ढे में मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको तालाब के आकार को चुनना होगा. एक से 2000 स्क्वायर फीट के तालाब में आप बढ़िया मछली पालन कर सकते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming: हरियाणा में फिशरीज सेक्टर को मजबूत करने के लिए 760 करोड़ का हुआ निवेश

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत हरियाणा ने उल्लेखनीय...