Home पशुपालन Animal Husbandry: पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए डेयरी फार्म के अंदर और बाहर इस तरह करें सफाई
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए डेयरी फार्म के अंदर और बाहर इस तरह करें सफाई

animal pregnancy
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. डेयरी फार्म को साफ-सुथरा रखने से पशुओं को बीमारियों से बचाया जा सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि डेयरी फार्म के फर्श, पानी के बर्तनों और नांदों को समय-समय पर रगड़कर साफ करना चाहिए. साथ-साथ सूरज की रोशनी पड़ने देना चाहिए. इससे डेयरी फार्म का प्राकृतिक रूप से डिसइंफेक्शन हो जाएगा. इसके साथ ही दीवारों, नांद और कुंडों की समय-समय पर सफेदी (व्हाइट वाशिंग) भी की जानी चाहिए. जब कोई महामारी फैलती है, तो विसंक्रमण (Disinfection) की ज्यादा जरूरत पड़ती है. फॉर्म के अंदर 1.5 मीटर की ऊंचाई तक दीवारों को, पानी के कुंडों के भीतरी हिस्से, नांदों, अन्य फिटिंग तथा पशुओं के संपर्क में आने वाले सभी उपकरणों को विसंक्रमित करना चाहिए.

सबसे पहले उपाय के तौर पर सभी तरह की गंदगी और आहार के वेस्ट को दूर करना चाहिए. गोबर, कूड़ा, आहार के वेस्ट को हटा देना चाहिए और उन्हें एकत्रित करके उनका ढेर बनाना चाहिए. ताकि उनके अंदर उत्पन्न गर्मी से रोगाणु (Germs) खत्म हो जाएं. फर्श, 1.5 मीटर की ऊंचाई तक की दीवारों, नांदों के भीतरी भागों तथा पानी के कुंडों आदि को अच्छी तरह रगड़ कर पानी से धो लेना चाहिए.

इस तरह बनाएं खास घोल
एंथ्रेक्स जैसी बीमारी का प्रकोप होने पर गोबर, कूड़े आदि को सबसे पहले, उसी जगह पर दवाओं का छिड़काव करके जगह को कीटाणुरहित किया जाना चाहिए. यदि फर्श मिट्टी का बना हो तो मिट्टी की 10 सेंमी ऊपरी परत को कूड़े के साथ हटा देना चाहिए. गंदगी को हटाने के बाद, उस जगह को रगड़ कर साफ करना चाहिए और 4 प्रतिशत धुलाई वाले सोडा के गर्म घोल यानी, 100 लीटर खौलते पानी में 4 किलोग्राम वाशिंग सोडा से धोना चाहिए. विसंक्रामक घोल को अच्छी तरह से छिड़काव या स्प्रे किया जाना चाहिए और 24 घंटे तक छोड़ देना जाना चाहिए. इसके बाद, पशुशाला को साफ पानी से धोने के बाद हवा और सूरज की रोशनी में सूखने के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए.

डेयरी फार्म के आसपास भी इन बातों का रखें ख्याल
पानी के कुंडों, नादों आदि में सफेदी की जानी चाहिए. विसंक्रमण की प्रक्रिया में कीड़ों से होने वाले संक्रमण के सोर्स को खत्म करना शामिल है. पशुओं को गंदगी और जहरीली चीजों से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए. डेयरी फार्म के परिसर को विसंक्रमित करने के लिए परिसर से खाद और अन्य गंदगी का तुरंत और उचित निपटान करना चाहिए. आहार और पानी के बर्तनों रोज रगड़ कर सफाई करना तथा सप्ताह में कम से कम एक बार उनके भीतरी हिस्से में व्हाइट वाशिंग करना चाहिए. गौशाला में तथा उसके आसपास की सभी खाइयों, कीचड़ वाले निचले हिस्सों तथा गड्ढ़ों को भरना चाहिए, जिससे उनमें पानी न रुके. गौशाला के चारों ओर गंदे पानी या ठहरे हुए पानी के हौजों (पूल) व तालाबों में बाड़ लगाना चाहिए ताकि पशु की पहुंच उन तक न हो.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
पशुपालन

Animal Husbndry: जून का महीना पशुओं के लिए है भारी, ज्यादा ध्यान रखने की है जरूरत

नई दिल्ली. जून का महीना भीषण गर्मी वाला है. इसलिए पशुओं का...

पशुपालन

Animal News: जानवरों की इमरजेंसी देखभाल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन जिंदगी बचाना वाला है उपाय

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना ने...

careerपशुपालन

RAJUVAS: वेटरनरी यूनिवर्सिटी की परीक्षा 12 जुलाई को, प्री-पीजी के माध्यम से होगा इम्तिहान

नई दिल्ली. राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (RAJUVAS) में प्रवेश का...

animal husbandry
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: नस्ल सुधार के लिए बकरी पालकों को बकरा दे रही है सरकार

नई दिल्ली. राजस्थान सरकार की तरफ से पशुपालन को बढ़ावा देने के...