Home पोल्ट्री Poultry News: पोल्ट्री फॉर्मर्स की इस गलती से लंगड़ेपन का शिकार हो जाते हैं चूजे, रुक जाती है ग्रोथ
पोल्ट्री

Poultry News: पोल्ट्री फॉर्मर्स की इस गलती से लंगड़ेपन का शिकार हो जाते हैं चूजे, रुक जाती है ग्रोथ

अधिकांश पोल्ट्री प्रजातियों की चोंच एक बहुत ही विशिष्ट अंग है.
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के दौरान जब हम पोल्ट्री फार्म में चूजे लाते हैं तो ये देखने को मिलता है कि उनकी जरूरतें हर दिन बदलती रहती है. या​नी उनकी देखरेख का तरीका भी बदल जाता है. पोल्ट्री फार्म में अक्सर यह भी देखने को मिलता है कि मुर्गे—मुर्गी अक्सर लंगड़े हो जाते हैं. इसके चलते वह फीड तक नहीं पहुंच पाते हैं. नतीजतन उनकी ग्रोथ कम हो जाती है और कई बार तो उनकी मौत भी हो जाती है. पोल्ट्री एक्सपर्ट की मानें तो मुर्गियों में यह दिक्कत खुद पोल्ट्री फार्मर्स की एक चूक की वजह से होती है.

पोल्ट्री एक्सपर्ट के मुताबिक अक्सर पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की फीड के लिए जिस बर्तन का इस्तेमाल किया जाता है, उसकी ऊंचाई ज्यादा होती है. इसके चलते चूजों को दिक्कत आती है. वह सही तरह से खा पी भी नहीं पाते हैं. नतीजे में उनके पैर पर इसका असर पड़ता है और वह बाद में लंगड़े हो जाते हैं. इससे पोल्ट्री फार्मर को नुकसान उठाना पड़ जाता है. पोल्ट्री फार्मर्स का कहना है कि अगर कुछ जरूरी सावधानी बरती जाए तो मुर्गी मुर्गियों में यह दिक्कत कभी भी नहीं आएगी.

बैठकर ज्यादा फीड खाते हैं चूजे
जब चूजों को पोल्ट्री फार्म में लाया जाता है तो उनके उन्हें दाना पानी देने की शुरुआत पोल्ट्री फार्मर करते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक हमेशा ही मुर्गी यह मुर्गी इस तरह के बर्तन में फीड देना चाहिए कि उन्हें खाने में जरा भी दिक्कत न आए. पोल्ट्री फार्मर अक्सर ये गलती करते हैं कि जिस बर्तन में फीड देते हैं उसकी ऊंचाई ज्यादा कर देते हैं. इसके कारण चूजों को पैरों पर खड़े होकर दाना खाना होता है. इससे उन्हें ज्यादा मेहनत पड़ती है. लगातार खड़े होने की वजह से उनकी टांगों पर असर पड़ता है और इसके चलते वह लंगड़े हो जाते हैं. जबकि उन्हें बैठकर फीड खाने को दिया जाए तो इससे वह ज्यादा फीड खाते हैं और उनकी ग्रोथ भी तेजी से होती है.

जानें कितनी होनी चाहिए बर्तन की ऊंचाई
पोल्ट्री एक्सपर्ट का ये भी कहना है कि हमेशा ही फीड के बर्तन की ऊंचाई इतनी रखनी चाहिए कि चूजे या दूसरे बड़े पक्षी आसानी के साथ दाना खा सकें. खासतौर पर चूजों के साथ यह ध्यान देने वाली बात होती है कि शुरुआती दिनों में उनकी टांग पतली होती है और इससे उनमें लंगड़ापन होने की शिकायत हो जाती है. वहीं पानी का ड्रिंकर भी ऐसा होना चाहिए, जिससे वह आसानी के साथ पानी पी लें. एक्सपर्ट के मुताबिक ड्रिंकर की ऊंचाई चूजों की पूंछ के बराबर रखनी चाहिए. इससे उन्हें पानी पीने में दिक्कत नहीं होगी और आसानी के साथ पानी पी लेंगे. उनकी ग्रोथ भी अच्छी होगी. जबकि पानी या फीड की कमी होने पर उनकी ग्रोथ पर भी बेहद बुरा असर पड़ता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...