Home मछली पालन Fish Farming: मछली तालाब का पानी हो जाए हरा तो कैसे करें सही, इस बारे में यहां पढ़ें एक्सपर्ट के टिप्स
मछली पालन

Fish Farming: मछली तालाब का पानी हो जाए हरा तो कैसे करें सही, इस बारे में यहां पढ़ें एक्सपर्ट के टिप्स

livestock animal news
मछली का तालाब.

नई दिल्ली. मछली पालन में वाटर मैनेजमेंट का खास ख्याल रखना होता है. क्योंकि पानी से ही मछलियों की ग्रोथ का सीधा रिश्ता होता है. मछली पालन में अगर पानी का सही प्रबंधन न किया जाए तो इससे फिश फार्मिंग में नुकसान हो सकता है. कई बार ऐसा भी होता है कि मछलियों के तालाब का पानी बिल्कुल हरा हो जाता है. ऊपर से कई की तरह से परत भी जम जाती है. जिसका सीधा नुकसान मछलियों को होता है. कई बार तो ऑक्सीजन की कमी होने की वजह से मछलियों की मौत तक हो जाती है.

फिश एक्सपर्ट का कहना है कि तालाब में हरी परत जम जाने की वजह से तालाब में पोषक तत्वों की मात्रा भी ज्यादा हो जाती है. इस वजह से पानी में अमोनिया और नाइट्रेट का स्तर भी बढ़ जाता है. इससे मछलियों को तनाव आता है और वह कमजोर भी हो जाती हैं. कुछ मामलों में मछलियां घबराहट में कांपने लगती हैं. मछलियां तेजी से रंग को खो देती हैं और वह तालाब के बाहर कूदने की भी कोशिश करती हैं. इससे भी नुकसान होता है.

यहां पढ़ें क्या है इलाज
अब सवाल उठता है कि अगर मछलियों के तालाब का पानी बिल्कुल हरा हो जाए तो क्या करें. फिश एक्सपर्ट का कहना कि तालाब में पानी को नियमित रूप से बदलते रहना चाहिए.

क्योंकि पानी बदलने से हरी परत बिल्कुल ही खत्म हो जाती है और पानी का ऑक्सीजन लेवल फिर से मेंटेन हो जाता है.

बीच-बीच में चूना भी डालते रहना चाहिए. हालांकि इस बात का ध्यान दें कि चूना आदि डालकर कुछ दिनों तक इसको कंट्रोल किया जा सकता है.

हरेपन को कम करने का सही इलाज पानी को को बदलते रहना है. अगर पानी डायरेक्ट चेंज कर दिया जाता है तो एक से डेढ़ महीने तक की फुर्सत हो जाती है.

इतना ही नहीं मछली पालन में तालाब का पानी हरा होने पर पराबैंगनी रोशनी यानी (यूवी) क्लैरिफायर का इस्तेमाल करके पानी को साफ किया जाता है.

फिश एक्सपर्ट का कहना है कि यूवी क्लैरिफायर पानी मौजूद हरे शैवाल को खत्म कर देते हैं. इससे मछलियों को राहत मिलती है.

तालाब में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के लिए एरियेटर के अलावा दूसरे वेंटिलेशन उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

तालाब में जाल चलाकर तली में जमा हानिकारक गैसों को भी काम करने की जरूरत होती है. तालाब में सही मात्रा मछलियों को भी रखना चाहिए.

एक्सपर्ट के मुताबिक तालाब में अम्लीय या क्षारीय उर्वरकों का इस्तेमाल किया जाता है. इससे भी तालाब के पानी का हरापन कम हो जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

shrimp farming problems
मछली पालन

Fisheries: टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने से भीमावरम फिशरीज क्लस्टर होगा मजबूत

नई दिल्ली. नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बिजय...

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fisheries: आंध्र प्रदेश ने 64 लाख टन मछली उत्पादन कर टारगेट किया पूरा

नई दिल्ली. भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

PMMSY के तहत हरियाणा में फिशरीज सेक्टर हुआ मजबूत

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) एक ऐसी योजना है, जिसके...