Home डेयरी Milk Production: दस लीटर दूध देने वाली भैंस से महीने में कितनी होती इनकम, कितना होगा खर्च, जानें यहां
डेयरी

Milk Production: दस लीटर दूध देने वाली भैंस से महीने में कितनी होती इनकम, कितना होगा खर्च, जानें यहां

murrah buffalo livestock
प्रतीकात्मक फोटो:

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन का काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आपके दिमाग में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि इससे कितनी कमाई होगी. क्योंकि कभी भी कोई काम किया जाता है तो उसमें फायदा जरूर देखा जाता है. अगर फायदा न हो तो कोई भी किसी काम को नहीं करना चाहता है. पशुपालन भी बिना फायदे की कभी भी कोई नहीं करना चाहेगा. आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगर आप एक भैंस पालते हैं जो हर दिन 10 लीटर दूध का उत्पादन करती है तो इससे आपको कितना मुनाफा होगा तो आइए इस बारे में जानते हैं.

अगर आप ये जानना चाहते हैं कि कोई भैंस हर दिन 5 लीटर सुबह 5 मिनट शाम में दूध का उत्पादन करती है तो इससे आपको एक महीने में कितनी कमाई होगी तो इसके लिए पहले आपको खर्च निकालना होगा. जब खर्च निकाल देंगे तो पता चल जाएगा कि कितना मुनाफा मिल रहा है.

महीने में कितना आएगा खर्च
सबसे पहले बात कर लेते हैं खर्च की. एक भैंस पालते हैं तो आपको पशु के फीड, सूखा चारा, हरा चारा, लेबर और दावाओं आदि पर खर्च करना होता है. 10 लीटर दूध देने वाली भैंस को 5 किलो फीड खिलाना पड़ता है तो फीड का 150 रुपए खर्च आएगा. वहीं गेहूं, जौ और मक्का सस्ता मिलता है लेकिन खली वगैरह महंगी आती है. 10 किलो सूखा चारा हर दिन खिलाते हैं तो 50 रुपए खर्च आएगा. जबकि 20 किलो हरे चारे पर 50 रुपए खर्च करने होंगे. वहीं एक भैंस पर लेबर का खर्च 50 रुपए आता है, जबकि अन्य खर्च भी 50 रुपए का होगा. इसमें डेयरी फार्म की मेंटेनेंस और दावाओं आदि पर खर्च होगा. इन सब खर्च को जोड़ दें तो 350 रुपए रुपए प्रतिदिन खर्च होगा जबकि महीने में 10 हजार 500 का खर्च होगा.

हर महीने होगी इतनी इनकम
अब बात करते हैं कि एक महीने में कितना दूध उत्पादन होगा और उससे हमें कितना मुनाफा मिलेगा. अगर भैंस प्रतिदिन 10 लीटर देती है तो और दूध का औसत रेट 70 रुपए प्रति लीटर मान लिया जाए तो हर दिन 700 रुपए का दूध आपको मिलेगा. महीने की कैलकुलेशन कर दी जाए तो 21 हजार रुपए का दूध प्रति महीने आपको मिलेगा. इसमें से 10 हजार खर्च निकाल दिया जाए तो 10 हजार रुपए की शुद्ध बचत हो जाती है. यह एक भैंस से कमाई का फीगर है. अगर आप पांच भैंस पालते हैं तो यही कमाई पांच गुना बढ़ जाएगी. अगर 1 साल की कैलकुलेशन निकल जाए तो इसमें कुछ फर्क आएगा. क्योंकि पशु का तीन से चार महीने ड्राई पीरियड भी रहता है. इस दौरान पशुओं पर खर्चे तो होता है लेकिन उस समय इनकम नहीं होती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

Dairy: डेयरी सेक्टर में हर साल 6.82 फीसद की तेजी से बढ़ रहा है लद्दाख

नई दिल्ली. पिछले दिनों लद्दाख में एनडीडीबी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में...

डेयरी

Dairy News: ऑटोमैटिक मिल्किंग पार्लर और आधुनिक पशु आवास सुविधा की हुई शुरुआत

नई दिल्ली. पशुपालन और डेयरी विभाग, FAHD मंत्रालय के सचिव, नरेश पाल...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरी

Milk Production: मध्य प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए 2.50 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश देश का मिल्क कैपिटेल बनने की तैयारी में...