Home पशुपालन Budget: हरियाणा में किसान अब 5 की बजाय 10 पशुओं का करा पाएंगे बीमा, जानें बजट में और क्या हुए ऐलान
पशुपालन

Budget: हरियाणा में किसान अब 5 की बजाय 10 पशुओं का करा पाएंगे बीमा, जानें बजट में और क्या हुए ऐलान

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश के अलावा सोमवार को हरियाणा में राज्य का बजट पेश किया गया. हरियाणा के बजट को मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने पेश किया. सीएम ने बताया कि इस बार का बजट 2.05 लाख करोड़ रुपए का पेश किया गया है, जो पिछले बजट के मुकाबले 13.7 फीसदी ज्यादा है. हरियाणा सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में पशुपालन को लेकर भी कई घोषणाएं की गईं हैं. जिसका सीधा फायदा पशुपालक भाइयों को मिलेगा. आईए जानते हैं कि सरकार की ओर से क्या-क्या ऐलान किए गए हैं.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार से लेकर देश के सभी राज्यों की सरकारें इस कोशिश में लगी हैं कि पशुपालन को बढ़ावा दिया जाए. किसान कृषि के अलावा पशुपालन भी करें. ताकि कृषि में किसी तरह का नुकसान होने पर पशुपालन से उन्हें नुकसान की भरपाई हो जाए. हरियाणा सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में ये बात झलकती भी नजर आ रही है. सरकार की ओर से पशुपालन को बढ़ावा देने वाले बजट को पेश किया गया है. सरकार ने ऐलान किया है कि अब किसान 10 पशुओं का बीमा करा सकेंगे. यानी एक किसान राज्य द्वारा चालाई जा रही योजना का फायदा लेकर अपने 10 पशुओं को बीमित करा पाएंगे. पहले पांच पशुओं को ही बीमित किया जा सकता था.

और क्या-क्या हुई है घोषणा, पढ़ें यहां
देसी गाय खरीदने के लिए दिए जाने वाले 25 हजार रुपए के अनुदान को बढाकर सरकार ने 30 हजार रुपए किए जाने का ऐलान कर दिया है.

महिला किसान को डेयरी कृषि, बागवानी, पशुपालन और0 मतस्य पालन के लिए ब्याज मुक्त 1 लाख रुपए का लोन दिया जाएगा.

गौ-सेवा आयोग के तहत 1000 तक पशुओं वाली गौशालाओं को 1 ,1000 से अधिक पशुओं वाली गौशालाओं को 2 ई-रिक्शा देने का प्रस्ताव पेश किया गया है.

गौशालाओं की क्षमता बढाने के लिए पंजीकृत गौशालाओं में 51 शेड बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि अनुदान के रूप में दिये जाने का प्रस्ताव पेश हुआ.

हर जिले में एक नया गौ विहार बनाने का भी प्रस्ताव नायब ​सैनी सरकार की ओर पेश किया गया है.

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना“ के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 70 करोड़ रूपये की आवंटन प्रोत्साहन राशि सहकारी दूध उत्पादकों को दूध भुगतान के साथ दी जाएगी.

प्रदेश के हर ब्लॉक में एक दूध संग्रह केंद्र तथा प्रत्येक जिले में एक शीतलन केंद्र विकसित किया जाएगा.

हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ 638 वीटा दूध के बूथ संचालित करता है, 2025-26 में 350 नए वीटा बूथ खोले जाएंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
पशुपालन

Goat Farming: बकरी पालन में सफल होने के हैं पांच फॉर्मूले

नई दिल्ली. बकरी पालन का काम शुरू करना चाहते हैं तो जरूर...

livestock animal news
पशुपालन

Goat Farming Tips: बकरियों को खिलाएं नमक, सेहत, ग्रोथ और उत्पादन के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. बकरी पालन में अच्छा करने के लिए जरूरी है कि...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat Farming News: बकरी हीट में न आए तो सेहत और पोषण की जांच करें, तनाव से दूर रखें

नई दिल्ली. पशुपालन में जानवरों का हीट में आना जरूरी होता है....

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...