Home डेयरी Dairy: एक भैंस से हो सकती है 16 हजार रुपए की इनकम, जानें कैसे
डेयरी

Dairy: एक भैंस से हो सकती है 16 हजार रुपए की इनकम, जानें कैसे

buffalo milk production
भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अगर आपसे यह कहा जाए की एक भैंस से आप 16 हजार रुपए प्रति महीना कमा सकते हैं और अगर आप पांच भैंस रखते हैं तो 80 हजार रुपए आपकी कमाई होगी. ऐसे में हो सकता है कि आप सवाल जरूर करें कि ये कैसे संभव होगा तो बता दें कि इतना पैसा कमाने के लिए आपको सही मैनेजमेंट के बारे में पता होना चाहिए. अगर आप भैंस का सही मैनेजमेंट करेंगे तो इससे आपको अच्छी इनकम कमाने का मौका मिलेगा. तो आईए जानते हैं कि एक भैंस से मोटी रकम कमाने का क्या तरीका है.

पशुपालक भाइयों पशुपालन में कमाई करने के लिए सबसे जरूरी ध्यान देने वाली बात ये है कि कभी भी कम दूध उत्पादन करने वाली नस्ल को अपने बाड़े में न रखें. ऐसी भैंस को भी न पाले जो एक दिन में सिर्फ 10 से 12 लीटर ही दूध का उत्पादन कर रही है. या इससे कम दूध उत्पादन कर रही है तो इस तरह की भैंस को आपको नहीं पालना चाहिए. क्योंकि इससे आपको इनकम जनरेट नहीं होगी. क्योंकि जितना आप दूध का उत्पादन करेंगे हो सकता है, उससे ज्यादा आपको भैंस पर खर्च करना पड़ जाए.

सबसे ज्यादा इसपर करना पड़ता है खर्च
अगर आपको एक भैंस से 15 हजार रुपए से ज्यादा कमाई करनी है तो आपको एक अच्छी नस्ल वाली भैंस को लाना होगा. कोई भैंस अगर एक टाइम में 7 से 8 लीटर दूध देने वाली है और उससे आपको हर दिन 15 से 16 लीटर दूध मिल रहा है. ऐसी नस्ल की भैंस को पालने से फायदा ज्यादा मिलेगा. अब बात आती है कि 16 लीटर दूध देने वाली भैंस में कितना खर्च करना होगा. सबसे ज्यादा खर्चा फीड पर करना पड़ता है. उसके बाद सूखे चारे और हरे चारे पर खर्च आता है. इसके अलावा छोटे-मोटे और भी खर्च हैं तो उसके इलाज में भी खर्च करना पड़ता है.

ऐसे होगी 16 हजार रुपए कमाई
भैंस को दिन भर में 5 से 6 किलो से फीड खिलाना पड़ता है. 5 किलो फीड का खर्च 200 रुपए होगा. अगर हरा चारा आपके खेत पर मौजूद है तो 20 किलो हरा चारा खिलाने पर इसका खर्चा 50 रुपए आएगा. वहीं 10 किलो सूखा चारा खिलाना पड़ता है. सूखे चारे पर 50 रुपए खर्च होता है. एक भैंस पर लेबर कॉस्ट पर 50 रुपए रख लें वहीं अन्य खर्च को भी शामिल किया जाए तो उसपर भी 50 रुपए का खर्च होगा. इससे हर दिन में 400 रुपए का खर्च होगा. अगर आप 60 रुपए लीटर में दूध बेच रहे हैं और आपकी भैंस हर दिन 16 लीटर दूध दे रही है तो एक दिन में 960 रुपए का ​दूध आपको मिलेगा. इसे बेचकर महीने की कुल कैलकुलेशन 27 से 28 हजार रुपए के आसपास आएगी. महीने का खर्च 12 हजार रुपए निकाल दिया जाए तो तो आपको 16 हजार रुपए तक कमाई हो सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

MP Dairy Sector: डेयरी सेक्टर में बड़ा निवेश लाने की तैयारी, दूध उत्पादकों की बढ़ाई जाएगी आमदनी

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय पशुपालक...

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

Dairy: डेयरी सेक्टर में हर साल 6.82 फीसद की तेजी से बढ़ रहा है लद्दाख

नई दिल्ली. पिछले दिनों लद्दाख में एनडीडीबी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में...