Home डेयरी Animal News: भीषण गर्मी और लू से पशुओं को कैसे बचाएं, जानें यहां
डेयरी

Animal News: भीषण गर्मी और लू से पशुओं को कैसे बचाएं, जानें यहां

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
बाड़े में बंधी भैंस. livestockanimalnews

नई दिल्ली. भीषण गर्मी का दिन शुरू हो गया है, पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा चुका है. ऐसे में इंसानों ने खुद को तो बचाने के लिए कई उपाय किए हैं लेकिन इंसानों के साथ-साथ पशुओं को भी बचाने की उतनी ही जरूरत है. डेयरी एक्सपर्ट का कहना है कि पशुओं को अगर भीषण गर्मी और लू से नहीं बचाया जाए तो फिर उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है. अगर ऐसा न भी हो तो दूध उत्पादन पर तो जरूर असर पड़ेगा. क्योंकि गर्मी के दिनों में पशुओं का दूध उत्पादन कम हो जाता है. जिससे डेयरी व्यवसाय में नुकसान होने लगता है. इसलिए जरूरी है कि पशुओं गर्मी और लू से बचाने के तरीके निकाले जाएं. तभी डेयरी व्यवसाय में सफलता मिलेगी.

अगर आप भी चाहते हैं कि अपने पशुओं को भीषण गर्मी और लू से बचा लें तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें. क्यों कि हम यहां आपको कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जिससे आप पशुओं को लू और गर्मी से बचा पाएंगे. वहीं आपको यहां ये भी बताएंगे कि पशुओं को लू लग जाती है उसके लक्षण क्या होते हैं. ताकि आप पता कर पाएं कि पशु को लू लगी है या नहीं. वहीं उसके बाद आपको क्या उपचार करना है, इसकी भी जानकारी देंगे.

पशुओं को लू लगने के लक्षण क्या हैं

▶ शरीर के तापमान में वृद्धि

▶ मुंह खोलकर जोर-जोर से सांस लेना

▶ क्रियाशीलता में कमी आना एवं बेचैनी की स्थिति

▶ भूख में कमी, पानी अधिक पीना, पेशाब कम होना अथवा बंद हो जाना

▶ धड़कन तेज होना

पशुओं को लू लगने पर क्या करें उपचार

▶ शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए पशु को ठंडे स्थान पर रखना चाहिए

▶ पशुओं के पूरे शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करना चाहिए

▶ ठंडा पानी, चीनी, भुने हुए जौ का आटा व थोड़ा नमक का घोल पशुओं को बराबर देते रहें

▶ पशुओं को पुदीना और प्याज का अर्क बनाकर देना चाहिए

▶ विषम परिस्थिति में नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क करें

▶ पशुओं को भीषण गर्मी और लू लगने से बचाएं

▶ मुश्किल समय में नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क करें

▶ गर्मी के मौसम में उच्च तापमान और गर्म हवा के झोंकों के संपर्क में आने से पशुओं में लू लगने का डर अधिक होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...