Home सरकारी स्की‍म Goat Farming: सरकार की जबरदस्त योजना, नौ लाख कमाइये 50 प्रतिशत सब्सिडी भी मिलेगी
सरकारी स्की‍म

Goat Farming: सरकार की जबरदस्त योजना, नौ लाख कमाइये 50 प्रतिशत सब्सिडी भी मिलेगी

देश में बकरियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. किसान अब फसलों पर ही निर्भर नहीं रह गए हैं. बड़े पैमाने पर पशुपालन कर रहे हैं. ऐसे ही बकरी पालन अब बिजनेस बन चुका है. सरकार भी बकरी पालन के लिए पशुपालकों के बढ़ते रुझान को देखते हुए कई स्कीमें दे रही हैं. कई राज्यों में बकरी पालन, मछली पालन और अन्य के लिए सरकार सब्सिडी भी दे रही है. कई जगहों पर बकरी पालन के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है. उन्हें ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जा रही है. अब यूपी में सरकार ने बकरी पालन पर जबरदस्त स्कीम दी है. इन योजनाओं में दो लाख रुपये लगाकर पशुपालक 100 बकरियां और पांच बकरा पाल सकते हैं.

बकरी पालन के लिए सरकार 18 लाख रुपये का लोन देगी. इस धनराशि में 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी. इस योजना के जरिए किसान हर वर्ष नौ लाख रुपये कमा सकते हैं. इस तरफ पशुपालक कदम बढ़ा रहे हैं. हालांकि इसके लिए केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान से ट्रेनिंग का होना बेहद जरूरी है.

बढ़ रही है बकरियों की संख्या: देश में बकरियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. वर्ष 2012 की पशुगणना के अनुसार देश में 135 मिलियन बकरियां थीं, जो वर्ष 2019 में बढ़कर 149 मिलियन हो गई हैं. देश में सवा तीन करोड़ बकरी पालन का कारोबार कर रहे हैं.

यहां से ट्रेनिंग लेना जरूरी: मथुरा के फरह स्थित मखदूम में केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान की स्थापना वर्ष 1976 में हुई थी. मखदूम में केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान है. पहले अधिकांश किसान बकरी पालन करते थे. लेकिन, आधुनिकता की चकाचौंध में युवा पीढ़ी का रूझान इस तरफ से कम होने लगा. सरकार किसानों की इनकम बढ़ाने के लिए बकरी पालन के लिए तमाम लुभावनी योजनाएं लेकर आई है.

बकरी पालन को बढ़ावा दे रहा मखदूम: केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान भी बकरी पालन को बढ़ावा दे रहा है. पीआरओ पुष्पेंद्र शर्मा और दीपक कुमार की जानकारी के अनुसार प्रसार शिक्षा एवं सामाजिक अर्थशास्त्र अनुभाग वर्ष में 10 राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है. इसमें देश के 24 राज्यों से किसान विज्ञानी बकरी पालन प्रशिक्षण लेते हैं. इसमें नस्ल सुधार, पोषण व स्वास्थ्य प्रबंधन, कृत्रिम गर्भाधान, बकरी के दूध और मांस के मूल संवर्धन एवं सफल विपणन पर ट्रेनिंग दी जाती है. ट्रेनिंग लेकर पशुपालक सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपना बकरी पालन शुरू कर सकते हैं.

क्या हैं सरकारी योजनाएं: राष्ट्रीय पशुधन योजना के तहत 100 बकरी और पांच बकरा पालन के लिए 20 लाख रुपये की योजना है. इसमें से पशुपालक को अपनी तरफ से दो लाख रुपये लगाने होंगे. सरकार 18 लाख रुपये का लोन देगी. इसमें 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी. इसी तरह 500 बकरियां एवं 25 बकरों की भी योजना है.

पीएम स्वरोजगार योजना: एक योजना पीएम स्वरोजगार भी है. इस योजना में 50 बकरी और तीन बकरा पाल सकते हैं. सरकार 10 से 15 लाख रुपये देती है. सामान्य जाति के लिए 25 प्रतिशत और अनुसूचित महिला को सरकार 35 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी. इस योजना का लाभ अनुसंधान से ट्रेनिंग प्राप्त लोग ही ले सकेंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
सरकारी स्की‍म

Dairy Farmer: अजमेर में डेयरी किसानों को बिना गारंटी पर मिलेगा 2 लाख रुपए का लोन

नई दिल्ली. राजस्थान के अजमेर में डेयरी बिजनेस के लिए अब पशुपालकों...

biogas plant
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: यूपी में गोबर गैस प्लांटों को बढ़ावा देगी सरकार, किसानों की बढ़ेगी इनकम

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार कृषि और पशुपालन को एकीकृत करके किसानों...

livestock animal news
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: AHIDF के तहत आर्थिक मदद लेकर पशुपालन में बनाएं अपना कॅरियर

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाना चाहती...