Home सरकारी स्की‍म Government Scheme: सरकार से लीजिए आर्थिक मदद, शुरू करिए पशु और मुर्गी पालन
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: सरकार से लीजिए आर्थिक मदद, शुरू करिए पशु और मुर्गी पालन

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. केंद्र सरकार से लेकर राज्य की तमाम सरकारें ये चाहती हैं कि किसानों की इनकम को बढ़ाया जाए. ताकि देश और तरक्की कर सके. इसी कड़ी में किसानों को पशुपालन, मछली पालन और मुर्गी पालन जैसे कामों के लिए प्रेरित किया जा रहा है. हरियाणा के पशुपालन और डेयरी विभाग (Haryana’s Animal Husbandry and Dairy Department) की तरफ से पशुपालन (Animal Husbandry) और मुर्गी पालन (Poultry Farming) के लिए योजना शुरू की गई है. इस योजना के तहत सरकार किसानों को सब्सिडी दे रही है. आइए इस योजना के बारे में जानते हैं.

किसे क्या मिलेगा, पढ़ें यहां
अगर आप दो या तीन गाय-भैंस पालते हैं और एससी कैटेगरी में आते हैं तो 50 फीसद तक सब्सिडी सरकार देगी. यह योजना जनरल और बीसी कैटेगरी के लोगों के लिए नहीं है.

चार या 10 गाय-भैंस पालने पर सामान्य और बीसी कैटेगरी के लोगों को 25 फीसदी सब्सिडी सरकार दे रही है. यह योजना एससी कैटेगरी के लोगों के लिए नहीं है.

20 से 50 गाय भैंस पालने पर लोन का या फिर सब्सिडी के रूप में सरकार आर्थिक मदद जनरल और बीसी कैटेगरी में आने वाले लोगों को दे रही है. यह योजना भी एससी के लिए नहीं है.

15 बकरी और एक बकरा, 15 भेड़ या एक नर भेड़ को पालने पर सामान्य जाति और बीसी कैटेगरी के लोगों को 25 फीसद सब्सिडी जबकि एससी वर्ग के लोगों को 90 फीसद सब्सिडी दी जा रही है.

वहीं अगर आप देसी मुर्गी के 50 चूजे पालते हैं तब जनरल कैटेगरी वाले लोगों को मुफ्त चूजे के साथ दो-दो दाना पानी के कटोरे भी दिए जाएंगे. वहीं एससी कैटेगरी के लोगों का भी यही सुविधा सरकार दे रही है.

एससी कैटेगरी को मिलेगा ये फायदा
आपको बता दें कि हरियाणा सरकार (Haryana Government) की ओर से बताया गया है कि एससी लाभार्थी, जनरल कैटेगरी की स्कीम में भी आवेदन कर सकते हैं और उन्हें इन तमाम योजनाओं का फायदा मिल सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का फायदा उठाकर बन गए बड़े डेयरी कारोबारी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा देने का काम...

अगर आप छोटे गड्ढे में मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको तालाब के आकार को चुनना होगा. एक से 2000 स्क्वायर फीट के तालाब में आप बढ़िया मछली पालन कर सकते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming: हरियाणा में फिशरीज सेक्टर को मजबूत करने के लिए 760 करोड़ का हुआ निवेश

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत हरियाणा ने उल्लेखनीय...