Home पशुपालन Animal Husbandry: संक्रमित दाना-पानी देने से बकरियों को होती है ये गंभीर बीमारी, पढ़ें क्या है इलाज
पशुपालन

Animal Husbandry: संक्रमित दाना-पानी देने से बकरियों को होती है ये गंभीर बीमारी, पढ़ें क्या है इलाज

sojat goat breed
सोजत बकरियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. बीमारियां हर किसी को नुकसान पहुंचाती है. चाहे वो इंसान हो या फिर जानवर. बीमारी की वजह से जानवरों की उत्पादन क्षमता कम हो जाती है. इसके चलते पशुपालन करने वाले पशुपालकों को नुकसान होता है. बकरियों को आमतौर पर मीट उत्पादन के लिए पाला जाता है. हालांकि अब बकरी के दूध की भी अहमियत बढ़ रही है तो इसके चलते दूध उत्पादन के लिए भी पाला जा रहा है. भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) की ओर से लाइव स्टक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को दी गई जानकारी के मुताबिक बकरियों में बीमारी की वजह कई बार पशुपालक भी होते हैं.

IVRI के एक्सपर्ट की मानें तो पशुपालक भाई अक्सर बकरी को दूषित और संक्रमित पानी पिला देते हैं. इसके चलते बकरियां बीमार हो जाती हैं और उनकी सेहत खराब हो जाती है. जिसका असर उत्पादन पर पड़ता है.

क्या हैं पाश्चुरोलोसिस बीमारी के लक्षण
न्यूमोनिया (पाश्चुरोलोसिस) यह जीवाणु व माइकोप्लाजमा जनित संक्रामक रोग है. रोगग्रस्त बकरी द्वारा दूषित, संक्रमित पानी, दाना चारा खाने से यह स्वस्थ पशुओं में फैलता है.

यह रोग मेंमनों व बड़ी बकरियों दोनों में होता है. यह रोग वातावरण में तेजी व अचानक से परिवर्तन होने की स्थिति में पनपने लगता है.

इस बीमारी में बकरी को तेज बुखार के साथ आंख व नाक से पानी बहता है, साँस लेने में कठनाई होती है.

समय पर उपचार न होने पर 1-2 दिन में रोग ग्रस्त पशु की मृत्यु भी हो जाती है.

रोग ग्रस्त पशु को तुरन्त स्वस्थ पशुओं से अलग करके, एन्टीबायोटिक्स की सुई आवश्यकतानुसार मात्रा में पशु चिकित्सक की सलाह से देने से रोग पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है.

मेंमनों में पहला टीका 3-6 महीने की उम्र पर तथा दूसरा टीका प्रथम टीकाकरण के 6 माह बाद लगाना चाहिये. इसके बाद प्रतिवर्ष टीकाकरण करना चाहिये.

निष्कर्ष
बीमारी से जहां बकरी का उत्पादन प्रभावित होता है तो वहीं जरूरी एहतियात बरतने से इन पशुओं को बीमारियों से बचाया भी जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...