नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के काम में ब्रॉयलर इंटीग्रेटर भारत के पोल्ट्री सेक्टर की रीढ़ हैं. ये प्रोडक्शन के हर चरण को नियंत्रित करते हैं, एक दिन के चूजों के प्रजनन से लेकर चिकन मांस की प्रोसेसिंग और यहां तक की वितरण तक को कंट्रोल करने का काम करते हैं. किसानों को चूजे, चारा और तकनीकी सहायता प्रदान करके, इंटीग्रेटर मानक के अनुरूप उत्पादन और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हैं. कुक्कुट विज्ञान विभाग, पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय, मथुरा (Department of Poultry Science, College of Veterinary Science and Animal Husbandry, Mathura) के एक्सपर्ट का कहना है कि फिर भी इस मॉडल में कई तरह की परेशानियां हैं.
भारत में, 90 फीसद से अधिक चिकन गीले बाजारों में बेचे जाते हैं, जहां जीवित पक्षियों को मारकर ताजा बेचा जाता है. यहीं पर ब्रॉयलर व्यापारी आते हैं. वे आपूर्ति श्रृंखला के गुमनाम नायक हैं, जो इंटीग्रेटर्स को खुदरा विक्रेताओं से जोड़ते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि चिकन उपभोक्ताओं तक पहुँचे.
क्या काम है इंटीग्रेटर्स का
व्यापारी उच्च जोखिम, उच्च इनाम वाले वातावरण में काम करते हैं. वे इंटीग्रेटर्स या किसानों से जीवित पक्षी खरीदते हैं, उन्हें स्थानीय बाजारों में ले जाते हैं और खुदरा विक्रेताओं को बेचते हैं.
उनका मार्जिन, आम तौर पर 5-10 रुपये प्रति पक्षी होता है, जो बहुत कम होता है और कीमतों में उतार-चढ़ाव के प्रति अतिसंवेदनशील होता है.
बाजार की कीमतों में अचानक गिरावट एक लाभदायक दिन को घाटे वाले दिन में बदल सकती है. लॉजिस्टिक्स एक और बाधा है.
खराब परिवहन बुनियादी ढांचे और कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं की कमी का मतलब है कि पक्षी अक्सर तनावग्रस्त या घायल अवस्था में बाजारों में पहुंचते हैं, जिससे उनका मूल्य कम हो जाता है.
व्यापारियों को संगठित खुदरा और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से बढ़ती प्रतिस्पर्धा का भी सामना करना पड़ता है, जो सुविधा और स्वच्छता का वादा करते हैं.
फिर भी, इन चुनौतियों के बावजूद, व्यापारी इन्हें टालते रहते हैं और जो उत्पादकों और उपभोक्ताओं के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हैं.












