Home डेयरी Goat Farming: बकरी की इस नस्ल को पालें दूध और मीट दोनों से होगी कमाई, यहां पढ़ें डिटेल
डेयरीमीट

Goat Farming: बकरी की इस नस्ल को पालें दूध और मीट दोनों से होगी कमाई, यहां पढ़ें डिटेल

ppr disease in goat
बीटल बकरी, goatwala.com

नई दिल्ली. कोई ऐसा काम हो जिसमें डबल फायदा होता हो तो फिर उसे करने में ज्यादा अच्छा लगता है. क्योंकि वो बिजनेस दो तरह से मुनाफा पहुंचाता है. ठीक इसी तरह से बकरी पालन भी है. अगर बकरी पालन किया जाए तो इसमें दूध और मीट दोनों से कमाई की जा सकती है. केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG) के एक्सपर्ट का कहना है कि बकरियों की ऐसी कई नस्लें हैं, जो मीट और दूध दोनों के उत्पादन के लिए बेहतर होती हैं. अगर इन नस्लों का चुनाव करके बकरी पालन किया जाए तो हर तरह से फायदा ही फायदा होगा.

CIRG के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि बीटल नस्ल की बकरियों को पालते हैं तो दोनों फायदा होगा. वहीं जखराना से मीट का अच्छा उत्पादन मिलेगा.

जखराना के बारे में जानें
राजस्थान के अलवर जिले के जखराना गांव की बकरी को खासतौर पर दूध और मीट के लिए ही पाला जाता है.

इसके बकरे ही नहीं बकरियां भी ऊंची और लम्बी-चौड़ी नजर आती हैं. जखराना के बकरे 55 से लेकर 58 किलो वजन तक के तो पाए जाते ही हैं.

इनका वजन 60 किलो या उससे ज्यादा भी हो जाता है. बकरी का वजन 45 किलो तक होता है.

जखराना की पहचान उसकी लम्बाई-चौड़ाई तो है ही, साथ में इनका काला रंग और मुंह समेत कान पर सफेद रंग के धब्बे भी होते हैं.

बीटल की क्या है खासियत
बीटल नस्ल के बकरे-बकरी पंजाब के गुरदासपुर, फिरोजपुर और अमृतसर मूल के हैं. ये अपनी लम्बाई की वजह से जानें जाते हैं.

बकरे का वजन 57 से 60 किलो तक होता है. वहीं बकरियों का वजन 45 किलो तक का होता है.

बीटल बकरियां 150 से 200 लीटर तक दूध देती हैं. बकरियों में सबसे ज्यादा दूध देने वाली बीटल नस्ल ही है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
डेयरी

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं तो पशु को इस तरह से चारा देना शुरू करें

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में ये बेहद ही जरूरी होता है कि...

डेयरी

Dairy: ‘भारत-जापान CBG पहल के जरिए एक हजार CBG और जैविक खाद प्लांट लगाने में मिलेगी मदद’

नई दिल्ली. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए...

डेयरी

Dairy Sector: असम में डेयरी सेक्टर को मजबूत होगा, सरकार ने एनडीडीबी को दी जिम्मेदारी

नई दिल्ली. असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने मत्स्य पालन,...

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
डेयरी

Animal Husbandry: संतुलित आहार घर पर ही बनाएं, सेहत अच्छी रहेगी और दूध उत्पादन बेहतर होगा

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की अच्छी खुराक बेहद जरूरी होती है....