नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का काम इतना अच्छा है कि आप इसे अपने घर पर भी कर सकते हैं. जी हां आपने सही पढ़ा. अगर आप चाहें तो पोल्ट्री फार्मिंग का काम अपने घर की खाली छत पर कर सकते हैं. इसलिए आपको शेड तैयार करना होगा और उसके बाद आप पोल्ट्री फार्मिंग का काम वहीं से शुरू कर सकते हैं. जिसमें आपको देखभाल करने में भी ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी. क्योंकि घर की महिलाएं भी इस काम में आपका हाथ बटा देंगी. यदि आप देसी मुर्गों से पोल्ट्री फार्मिंग का काम शुरू करना चाहते हैं और ये भी चाहते हैं कि मीट के लिए इसे तैयार करें तो यह एक फायदेमंद कारोबार बन सकता है.
बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के (Fish Resource Department of Bihar’s Animals) एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि घरर की छत पर मीट उत्पादन के लिए देसी मुर्गों को आसानी से पाला जा सकता है और इसे सीजन में 1000 रुपए किलो तक बेचा जा सकता है. जिससे अच्छी खासी आमदनी होगी. आइए डिटेल में जानते हैं कि इस काम में कितना खर्च आएगा और कितना इनकम होगी.
खर्च और इनकम के बारे में जानें
देसी मुर्गों को यदि मीट के लिए पालना चाहते हैं और 1000 चिक्स के साथ इसकी शुरुआत करना चाहते हैं इसके लिए 80 हजार रुपए खर्च करना होगा.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1000 बर्ड 3 महीने में तैयार हो जाएंगी और यह तकरीबन 68 बैग फीड को खाएंगी.
अगर 68 बैग फीड की बात की जाए तो इस पर तकरीबन चार लाख से ज्यादा का खर्च आएगा.
इसमें अन्य खर्चो की बात की जाए तो जिसमें इलेक्ट्रिसिटी, व्हाइट पेपर, दवा और वैक्सीन आदि के को भी जोड़ दिया जाए तो तकरीबन 5 लाख 50 हजार खर्च हो जाएगा.
वहीं अब बात आती है प्रॉफिट की तो आइए जानते हैं कि इस काम में कितना प्रॉफिट होगा. बता दें कि बर्ड 3 महीने में तकरीबन 900 ग्राम वजन हासिल कर लेंगी.
यहां ये भी मान लें कि अगर इस दौरान 50 मुर्गियों की मौत हो गई और फिर इन्हें सीजन में बेचा जा रहा है तो 950 मुर्गों का वजन 850 किलो आएगा.
एक्सपर्ट का कहना है कि देसी मुर्गों को आसानी के साथ 900 से 1000 रुपऐ प्रति किलो में बेचा जा सकता है. जिससे 8 लाख 50 हजार की कमाई होगी.
इस कमाई में यदि खर्च को घटा दिया जाए तो 3 लाख रुपए तीन महीने में ही कमाया कमाया जा सकता है. एक साल में मुनाफा 12 लाख रुपए होगा.












