Home पोल्ट्री Poultry Farming: देसी मुर्गी पालना फायदेमंद है या नहीं, जानें यहां
पोल्ट्री

Poultry Farming: देसी मुर्गी पालना फायदेमंद है या नहीं, जानें यहां

कावेरी नस्ल की मुर्गी.

नई दिल्ली. देसी मुर्गी आमतौर पर ग्रामीण इलाकों में ज्यादा पाली जाती है. लोग अक्सर से इसे घर के आंगन में या फिर घर के पीछे जगह पर पालते हैं और इससे उन्हें मुनाफा भी मिलता है. लेकिन इसे आप बड़े बिजनेस के तौर पर भी पाल सकते हैं. बहुत से लोग देसी मुर्गी पाल के लाखों रुपए कमा रहे हैं. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fisheries Resources) बिहार सरकार की मानें तो आप भी देसी मुर्गी पालन करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं. यदि सही तरीके से देसी मुर्गी पालन किया तो इससे आपको अच्छा खासा मुनाफा होगा.

एक्सपर्ट कहते हैं कि देसी मुर्गियों को मीट और अंडा दोनों उत्पादन के लिए पाला जा सकता है. इससे दोनों तरह से कमाई होती है.

कितना मिलता है दाम
देसी मुर्गी प्रति किलो 400 से 500 रुप किलो आसानी से बिक जाती है. वहीं देसी मुर्गी का अंडा 20 से 40 रुपए तक आसानी से बिक जाता है. कई बार दाम एरिया और डिमांड के हिसाब से अलग-अलग रहता है.

देसी मुर्गी का वजन उनके दाने और उनके पालन पोषण के तरीके पर निर्भर करता है. इसलिए उन्हें अच्छा दाना खिलाना चाहिए.

यदि उन्हें संतुलित आहार दिया जाए और फ्री रेंज में पाला जाए तो यह मुर्गियां तेजी से वजन हासिल कर लेती हैं.

आमतौर पर देसी मुर्गी 4 से 6 महीने में 2 किलो तक वजन हासिल कर लेती हैं. फ्री रेंज फार्मिंग करने पर मुर्गी के दाने का खर्च भी काम हो जाता है.

देसी मुर्गी की ये भी खासियत है कि ये कम बीमार पड़ती है. इसलिए दवाइयों का खर्चा भी कम आता है.

देसी मुर्गी पालन में मुर्गियों के मरने का खतरा भी काम रहता है. इसलिए आप इसे ज्याद समय तक पाल सकते हैं.

यदि आपकी मुर्गी सही समय पर बिक नहीं पाती है तो आप मुर्गियों को एक से दो महीना बाद भी बेच सकते हैं.

निष्कर्ष
ब्रॉयलर मुर्गों को पालने की बजाय अगर देसी मुर्गी पालन किया जाए तो ये ज्यादा फायदेमंद है. इससे अच्छी इनकम भी मिलती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: मुर्गी पालन नहीं करना चाहते हैं तो पालें बत्तख, इसमें है तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गी पालन के अलावा बत्तख पालन भी...

पोल्ट्री

Poultry News: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग में साइंटिफिक तरीकों को अपनाने से मिलता है बेहतर उत्पादन

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming) कम बजट...

Vaccination reduces the use of antibiotics, hence reduce the AMR.
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को ट्रांसपोर्ट के लिए लोड करने से सबसे ज्यादा तनाव का सामना करना पड़ता है

नई दिल्ली. मुर्गियों को पकड़ने, लोड करने और ट्रांसपोर्ट के दौरान होने...

poultry farming
पोल्ट्री

Poultry: 4 मुर्गियों से शुरू करनें पोल्ट्री फार्मिंग, आगे चलकर खूब होगा मुनाफा

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 4 देसी मुर्गियों से...