Home डेयरी Animal: लुवास में पशुपालकों ने खरीदी ज्यादा उत्पादन करने वाली भैंस, 1.58 लाख की लगी सबसे बड़ी बोली
डेयरी

Animal: लुवास में पशुपालकों ने खरीदी ज्यादा उत्पादन करने वाली भैंस, 1.58 लाख की लगी सबसे बड़ी बोली

Pushkar mela
पुष्कर मेले में चैंपियन बन गया है ये भैंसा.

नई दिल्ली. गत 27 सितम्बर को लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार में भैंसों की नीलामी का सफल आयोजन किया गया. इस नीलामी की खास बात ये थी कि इसमें राज्य भर से पशुपालक शामिल होने के लिए ओ थे. पशुओं के लिए की गई नीलामी में प्रदेश भर से आए पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल रहा. पशुपालकों ने इस दौरान अपनी पसंद से पशुओं को खरीदा. ताकि उन्हें पशुपालन के काम में फायदा मिल सके.

बता दें कि नीलामी की शुरुआत सुबह 8:30 बजे शुरू हुई. जिसमें कुल 85 भैंसों को बिक्री के लिए प्रस्तुत किया गया. खरीदारों ने पशुओं की दूध उत्पादन क्षमता, नस्ल और गुणवत्ता को देखते हुए बोलियां लगाईं.

20 भैंसे एक लाख से ज्यादा कीमत में बिकीं
जानकारी के लिए बता दें कि इस दौरान 20 भैंसों की कीमत 1 लाख रुपए से अधिक रही. जबकि सबसे ऊंची बोली 1.58 लाख रुपए की लगी, जो इस नीलामी का मुख्य आकर्षण रही.

पशुपालकों ने कहा कि इस तरह की नीलामियां उन्हें उच्च नस्ल और बेहतर गुणवत्ता वाले पशु उपलब्ध कराती हैं, जिससे उनका डेयरी व्यवसाय मजबूत होता है.

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि ऐसी नीलामियां किसानों को उत्तम नस्ल के पशु उपलब्ध कराती हैं.

उन्होंने आगे कहा कि पशुपालन क्षेत्र में आर्थिक मजबूती और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी प्रोत्साहित करती हैं.

उन्होंने किसानों से इस प्रकार के आयोजनों में अधिक से अधिक भाग लेने का आह्वान किया.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी नियमित रूप से इस तरह की नीलामियाँ आयोजित की जाएंगी, ताकि पशुपालकों को बेहतर अवसर मिलें और पशुपालन को और अधिक लाभकारी व्यवसाय के रूप में स्थापित किया जा सके.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

sabar dairy plant
डेयरी

Dairy News: सितंबर-अक्टूबर तक बिहार में शुरू हो जाएगा एक और मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट

नई दिल्ली. बिहार के गया जी में मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ...

डेयरी

NDDB चेयरमैन ने एम्ब्रियो ट्रांसफर में आने वाली चुनौतियों को गिनाया

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस करने वाले तमाम डेयरी फार्मर्स बोवाइन...

डेयरी

Milk Production: 10 हजार से ज्यादा पशुपालक और दूध उत्पादकों को एक मंच पर लाया गया

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50...

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk: एमपी में बढ़ गया दूध उत्पादन, मिल्क कैपिटल बनने की राह पर है राज्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार...