Home डेयरी Milk Production: ऐसे बनेगा मध्य प्रदेश दूध उत्पादन में नंबर वन, इस प्लान पर काम कर रही सरकार
डेयरी

Milk Production: ऐसे बनेगा मध्य प्रदेश दूध उत्पादन में नंबर वन, इस प्लान पर काम कर रही सरकार

छोटे जुगाली करने वाले पशुओं में, मादा जुड़वां या तीन बच्चों को पालने में असमर्थ हो सकती है और एक या अधिक बच्चे गर्भ में ही खत्म होने का खतरा हो सकता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को राजधानी के रविन्द्र भवन में आयोजित गोवर्धन पूजा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मौजूद रहे. यहां उन्होंने एक बार फिर राज्य को डेयरी कैपिटल बनाने की बात दोहराई और इसका प्लान भी बताया. उन्होंने कहा कि हम इस दिशा में तेजी के साथ काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, आज गौमाता को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं. मप्र प्राकृतिक खेती में पहले नंबर का राज्य है. डेयरी में भी मध्य प्रदेश तीसरे नंबर पर है. हमारा प्रयास है कि दूध उत्पादन में भी राज्य पहले स्थान पर आ जाए.

उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश नंबर वन राज्य बने और दूध उत्पादन का जब भी नाम आए तो लोग मप्र को याद करें. देश में मध्य प्रदेश दूध की राजधानी बने इसके लिए गौवंश संरक्षण का काम किया जा रहा है और समाज से भी आगे आने की अपील भी उनकी तरफ की गई है.

बनाई जाएगी ये योजना
उन्होंने गाय पालन के फायदों को गिनाया. कहा कि गाय का दूध पौष्टिक तो होता ही है, साथ गाय के दूध से बना घी अमृत के समान है.

बोले कि ये दुर्भाग्य है कि डेनमार्क और ब्राजील जहां हमारे यहां से गाय गईं और वहां इसका फायदा मिल रहा है, लेकिन हम उतना फायदा नहीं उठा पा रहे हैं.

वहीं कार्यक्रम में पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने गोवर्धन पूजा की पुरानी परंपरा को शासन स्तर से मनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया.

उन्होंने इस मौके पर कहा कि स्वावलंबी गौशाला में 5 हजार से अधिकतम 25 हजार गौ वंश रखे जा सकेंगे.

बोले कि कई लोग गाय का दूध निकालकर सड़क पर छोड़ देते हैं. सड़क से गौ माता को हटाने के लिए स्वावलंबी गौशाला बनाने की योजना बनाई है.

वहीं इस मौके पर गौसेवा से संबंधित बेहतरीन काम करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया.

मुख्यमंत्री ने गौकृपा पंचगव्य आयुर्वेद संस्थान के हुकुमचंद पाटीदार, अखिल विश्व गायत्री परिवार के सूरज परमार, बृजमोहन रामकली गौसंवर्धन केन्द्र के प्रहलाद दास मंगल को सम्मानित किया.

वहीं महामृत्युंजय गौशाला के बृजेश व्यास तथा केन्द्रीय जेल भोपाल में संचालित श्रीकृष्ण गौशाला के लिए जेल अधीक्षक राकेश कुमार भांगने का भी सम्मान किया गया.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
डेयरी

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं तो पशु को इस तरह से चारा देना शुरू करें

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में ये बेहद ही जरूरी होता है कि...

डेयरी

Dairy: ‘भारत-जापान CBG पहल के जरिए एक हजार CBG और जैविक खाद प्लांट लगाने में मिलेगी मदद’

नई दिल्ली. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए...

डेयरी

Dairy Sector: असम में डेयरी सेक्टर को मजबूत होगा, सरकार ने एनडीडीबी को दी जिम्मेदारी

नई दिल्ली. असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने मत्स्य पालन,...

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
डेयरी

Animal Husbandry: संतुलित आहार घर पर ही बनाएं, सेहत अच्छी रहेगी और दूध उत्पादन बेहतर होगा

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की अच्छी खुराक बेहद जरूरी होती है....