Home पोल्ट्री Poultry Farming: किचन वेस्ट के साथ मुर्गियों को खिलाएं प्रोटीन से भरपूर ये फीड, पढ़ें इसके फायदे
पोल्ट्री

Poultry Farming: किचन वेस्ट के साथ मुर्गियों को खिलाएं प्रोटीन से भरपूर ये फीड, पढ़ें इसके फायदे

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री फॉर्म में चूजे. live stock animal news

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में खासतौर पर बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग में फीड की लागत को कम करने के लिए अक्सर किसान भाई घर का बचा हुआ खाना यानी किचन वेस्ट का इस्तेमाल करते हैं, जो मुर्गियों को तेजी से ग्रोथ करने में मददगार भी साबित होता है. राष्ट्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि आमतौर पर घर में जो किचन वेस्ट होता है उन्हें मुर्गियों को खाने के लिए दे सकते हैं और इससे मुर्गियों के फीड पर आने वाले खर्च को कम कर सकते हैं.

मुर्गियां घर में बचे हुए खाने को आसानी से खा लेती हैं और इससे भी अच्छा उत्पादन करती हैं. हालांकि इसमें एक बात का ध्यान रखना है कि अगर मुर्गियों को घर का बचा हुआ खाना दे रहे हैं तो वह सड़ा हुआ नहीं होना चाहिए. वहीं उस खाने में ज्यादा तेल या मसाला नहीं होना चाहिए. यदि इन बातों को ध्यान में रखते हुए आप मुर्गियों को किचन वेस्ट और घर का बचा हुआ खाना देते हैं तो मुर्गियों के लिए फायदेमंद होता है.

अजोला क्यों खिलाना चाहिए
वहीं मुर्गियों को एक अन्य चीज अजोला भी खिलाया जा सकता है और यह मुर्गियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है.

असल में अजोला को प्रोटीन का खजाना कहा जाता है और मुर्गियों को फीड में प्रोटीन की बहुत जरूरत होती है. इसलिए अजोला इस चीज की पूर्ति कर देता है.

अंडा उत्पादन या फिर मीट उत्पादन दोनों के लिए अगर आप पोल्ट्री फार्मिंग कर रहे हैं तो अजोला एक बेहतरीन फीड है और इन दोनों तरह की फार्मिंग में अजोला फीड के तौर पर अच्छा विकल्प माना जाता है.

यदि आप मुर्गियों को खरीदा हुआ फीड खिलाते हैं और इसके साथ थोड़ी मात्रा में अजोला मिक्स करके मुर्गियों को देते हैं तो यह मुर्गियों के लिए बहुत फायदेमंद होगा.

निष्कर्ष
वहीं आप घर का बचा हुआ खाना जैसे चावल आदि के साथ अजोला मिक्स करके मुर्गियों को देते हैं तो इससे भी उन्हें फायदा होता है और अंडों और मीट के प्रोडक्शन करने में मदद मिलती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्री

Poultry: गर्मी में मुर्गियों को दिन में फीड खिलाने से बचें, ज्यादा पानी पिलाएं

नई दिल्ली. गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है. ऐसे में मुर्गे और...

bird flu, poultry, livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में मुर्गियां सीआरडी की हो जाती हैं शिकार, बचाव न करने पर होता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. गर्मी के महीनों में मुर्गियों को बीमारियां बहुत परेशनी करती...