Home डेयरी Milk: ऐसे तैयार करें पशु का दूध उत्पादन डबल करने वाला मिश्रण
डेयरी

Milk: ऐसे तैयार करें पशु का दूध उत्पादन डबल करने वाला मिश्रण

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
दूध की प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. सर्दियों में अक्सर पशुओं का दूध उत्पादन कम हो जाता है. इसके चलते डेयरी फार्मिंग के काम में पशुपालकों को नुकसान हो जाता है. असल, में सर्दियों के मौसम में पशुओं को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है. क्योंकि पशु खुद को ठंड से बचाने के लिए अपनी अतिरिक्त एनर्जी लगा देते हैं. इस वजह से दूध उत्पादन में कमी देखी जाती है. क्योंकि दूध उत्पादन में भी एनर्जी की जरूरत पड़ती ही है. इसलिए ऐसे समय में पशुओं को कुछ अतिरिक्त खिलाने की जरूरत होती है. जिससे उनका दूध उत्पादन कम ना हो और भरपूर मात्रा में उन्हें एनर्जी मिलती है.

कई मामलों में पशुओं का दूध उत्पादन पाचन खराब होने की वजह से भी हो जाता है. यदि आप भी दूध उत्पादन कम होने की समस्या से परेशान हैं तो यहां हम आपको एक ऐसा फार्मूला बताएंगे, जिसको देने से पशु का दूध उत्पादन बढ़ाया जा सकता है. आइए इस बारे में यहां डिटेल से जानते हैं.

पशु को क्या-क्या खिलाएं
पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ाने वाली खुराक तैयार करने के लिए 2 किलो मिश्री लेनी होगी. मिश्री पशुओं के दूध उत्पादन बढ़ाने और कमजोरी को दूर करने में मदद करती है.

वहीं मेथी दाने की भी जरूरत पड़ेगी. इसलिए 1 किलो मेथी दाना लेना होगा. मेथी दाना खिलाने से पशु दूध उत्पादन बढ़ा देता है और दूध का फैट भी बढ़ता है.

इसके अलावा 500 ग्राम तारामीरा भी लेना होगा. तारामीरा खाने से पशु के दूध उत्पादन में इजाफा होता है. साथ ही पशु के दूध का फैट भी बढ़ जाता है. वहीं पाचन सुधरता है और खुजली जैसी समस्या से भी पशुओं को निजात मिलती है.

दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए 500 ग्राम जीरा भी लेना होगा. इससे भी पाचन सुधरता है और दूध उत्पादन बढ़ता है. रोग प्रतिरोधक क्षमता भी इससे बढ़ जाती है.

वहीं 500 ग्राम सौंफ भी लेनी होगी. सौंफ से पशु को गैस नहीं बनती है. पेट का दर्द दूर रहता है. पाचन में सुधार होता है और इससे भूख भी बढ़ जाती है.

निष्कर्ष
इन सभी चीजों को अच्छे से पीस लेना है. पीसने के बाद इसे मिश्रण के तौर पर तैयार कर लेना है. रोज 100 ग्राम यह मिश्रण चारे में मिलाकर पशुओं को खिलाना है. इससे पशु की ऊर्जा बढ़ जाएगी. पाचन शक्ति भी सही होगी और दूध उत्पादन अच्छा मिलने लगेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

amul milk snf
डेयरी

Amul: अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, आम जनता पर बढ़ा महंगाई का बोझ

नई दिल्ली. आम आदमी की जेब पर एक बार फिर से महंगाई...

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...