Home पोल्ट्री Poultry: कम लागत में शुरू करें पोल्ट्री फार्मिंग और कमाएं मोटा मुनाफा
पोल्ट्रीमीट

Poultry: कम लागत में शुरू करें पोल्ट्री फार्मिंग और कमाएं मोटा मुनाफा

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
फार्म में चारा खाती मुर्गियां. live stock animal news

नई दिल्ली. मुर्गी पालन का काम मोटे तौर पर दो तरह से किया जाता है. अगर आप पोल्ट्री फार्मिंग का काम शुरू करना चाहते हैं तो अंडो का उत्पादन करके अच्छी कमाई कर सकते हैं. जबकि मीट के लिए मुर्गों को पालकर उन्हें बेचकर भी मोटा मुनाफा कमा सकते हैं. ये दोनों ही काम कम लागत और तगड़ी कमाई का दमदार तरीका है. अंडो का उत्पादन करने के लिए लेयर मुर्गियों को पालन होता है, एक मुर्गी साल में 200 से लेकर 300 अंडों का उत्पादन करती है. फिर इसे मार्केट में बेचकर अच्छी कमाई की जाती है. वहीं ब्रॉयलर मुर्गों को पालकर मीट का उत्पादन किया जाता है और उसे बेचकर भी कमाई होती है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस काम को छोटे पैमाने से लेकर बड़े पैमाने पर भी शुरू किया जा सकता है. अगर आपके पास पूंजी है तो बड़े पैमाने पर काम करके ज्यादा इनकम कमा सकते हैं. जबकि कम पूंजी है तो छोटे पैमाने पर काम को शुरू करके अच्छी कमाई कर सकते हैं. इतना ही नहीं आर्थिक रूप से परेशान हैं तो भी घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार कई ऐसी योजनाएं चलाती है. जिसके जरिए मुर्गी पालन का काम शुरू किया जा सकता है और अपनी इनकम का एक मजबूत जरिया बनाया जा सकता है.

20 हजार में शुरू करें बिजनेस
यदि आप छोटे पैमाने पर मुर्गी पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो जान लें कि 20 हजार से लेकर 40 हजार रुपए में छोटा फॉर्म शुरू कर सकते हैं.

एक्सपर्ट का कहना है की मार्केट में हर दिन अंडा और चिकन की डिमांड रहती है. अंडा लोगों की रोजमर्रा की डाइट में शामिल है.

वहीं चिकन भी रोजमर्रा की डाइट में शामिल होने के साथ-साथ शादी ब्याह के मौके पर भी खूब परोसा जाता है. इसलिए इसकी डिमांड कम नहीं होती है.

इतना ही नहीं चिकन और अंडों की फास्ट फूड कॉर्नर, रेस्टोरेंट और बड़े-बड़े होटल में भी खूब खपत रहती है. इसलिए इसकी डिमांड हमेशा बनी रहती है.

ब्रॉयलर मुर्गों को चिकन के लिए पालकर आप 40 से 45 दिन में कमाई कर सकते हैं. एक साइकिल में 8 हजार से 20 हजार रुपए तक की कमाई आपको आसानी से हो जाती है.

इसके लिए खुली जगह और साफ जगह की जरूरत होगी. जहां पर हवा पानी आदि की सुविधा होनी चाहिए और वहां पर इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं.

पोल्ट्री फार्मिंग में साफ सफाई का ध्यान रखना होता है. स्वस्थ मुर्गी ज्यादा उत्पादन और ज्यादा कमाई की कुंजी है.

हालांकि मुर्गियों की देखभाल भी बेहद जरूरी है. सही समय पर वैक्सीनेशन, फीड आदि बिजनेस की सफलता के लिए जरूरी है.

अगर आप अंडों के उत्पादन के लिए मुर्गियों को पालते हैं तो बहुत से व्यापारियों की तरह अंडे का ब्रांड बना सकते हैं और होटलों आदि पर सप्लाई कर सकते हैं.

निष्कर्ष
हकीकत ये है कि मुर्गी पालन का काम छोटे स्तर से शुरू किया जा सकता है लेकिन इसमें बड़ा मुनाफा मिलता है. अगर आप इसे शुरू करते हैं तो आगे चलकर अच्छे बिजनेसमैन बन सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

bird flu, poultry, livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में मुर्गियां सीआरडी की हो जाती हैं शिकार, बचाव न करने पर होता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. गर्मी के महीनों में मुर्गियों को बीमारियां बहुत परेशनी करती...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: ये 10 देसी नस्ल की मुर्गियां देती हैं ज्यादा अंडे, कमाई से आप हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अंडा उत्पादन करने के लिए लेयर नस्ल...