Home पोल्ट्री Poultry: फीड और कैल्शियम की कमी से मुर्गियां अंडे तोड़कर खाने लगती हैं
पोल्ट्री

Poultry: फीड और कैल्शियम की कमी से मुर्गियां अंडे तोड़कर खाने लगती हैं

livestock animal news
केज में पाली जा रही हैं मुर्गियां. live stock animal news

नई दिल्ली. अंडों के उत्पादन के लिए मुर्गी पालन करने वाले मुर्गी पालकों को कभी न कभी ये देखने को मिला होगा कि अंडे देने वाली मुर्गियां अंडे देने के बाद खुद तोड़ कर खा जाती हैं. इसका पहला कारण है दाना और कैल्शियम होता है. असल में बहुत सारे लोग अंडे उत्पादन के लिए मुर्गी पालन करते हैं. पर उन मुर्गियों को वह अच्छी क्वालिटी का फीड नहीं खिलाते हैं. जिसकी वजह से मुर्गियां अंडे तोड़कर खाती हैं. इसलिए मुर्गी पालन करने वालों को मुर्गियों को हमेशा अच्छी क्वालिटी का लेयर फीड खिलाना चाहिए.

साथ-साथ ये भी काम करें कि फीड देने में कंजूसी नहीं करें. अगर आप लोग मुर्गियों को फीड देने में कंजूसी करेंगे तो मुर्गियों में ये समस्या भी दिखाई देगी और उसके साथ-साथ मुर्गियों के अंडों का उत्पादन भी कम हो जाएगा. मुर्गियों को पर्याप्त फीड खाने के लिए देना चाहिए साथ ही मुर्गियों को कैल्शियम भी देना चाहिए.

मुर्गियों को लिक्विड कैल्शियम दें
वेटनरी दुकान से अच्छी क्वालिटी के लिक्विड कैल्शियम खरीद के लाएं और उसे हफ्ते में लगातार दो या तीन दिन में एक बार पानी में मिक्स करके मुर्गियों को पीने के लिए
जरूर दे दें.

इसके अलावा कैल्शियम की पूर्ति के लिए मुर्गियों को आप लोग अंडे का छिलका भी खाने के लिए दे सकते हैं.

अंडे के छिलकों में भी कैल्शियम मौजूद होता है. अंडे छिलके को धूप में अच्छे से सुखा लें और उसके बाद अंडे के छिलकों को अच्छे से कूट दें.

उसका पाउडर बन जाए तो उसे फीड में मिक्स करके मुर्गियों को खाने के लिए दे सकते हैं.

कैल्शियम की पूर्ति के लिए मुर्गियों को आप लोग सहजन के पत्ते भी खाने के लिए दे सकते हैं.

सहजन के पत्तों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है और इसके अलावा सहजन के पत्तों में और भी बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं.

जो मुर्गियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. बस सहजन के पत्ते मुर्गियों के सामने रख दें वो इसे बड़े ही चाव से खाएंगी.

अगर आप लोगों ने पहले कभी भी मुर्गियों को सहजन के पत्ते खाने के लिए नहीं दिया है तो इसके पत्ते मुर्गियां अच्छे से नहीं खाएंगी.

हालांकि जब उन्हें आदत हो जाएगी तब वह अच्छे से खाएंगी. एक्सपर्ट कहते हैं कि मुर्गियों को सहजन देने से फायदा कुछ दिनों में नजर आने लगेगा.

निष्कर्ष
पोल्ट्री फार्मिंग में हर एक छोटी-बड़ी बातों का ध्यान रखना होता है. यदि लापवाही करते हैं तो इससे नुकसान हो सकता है. वहीं अगर मुर्गियां खुद के दिए हुए अंडे तोड़ने लगें तो फिर पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस घाटे में तब्दील हो जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Egg Production: मेरठ के अरकम अंडो के उत्पादन से हर दिन कमाते हैं 1.23 लाख रुपए

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस न सिर्फ स्वरोजगार का जरिया है,...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Egg Production: ज्यादा अंडा उत्पादन के लिए मुर्गियों को दें भरपूर रोशनी, पानी का भी रखें ख्याल

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अगर आप अंडा उत्पादन के लिए लेयर...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री कॉन्क्लेव में यूपी में अंडा उत्पादन बढ़ाने पर दिया गया जोर

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में पोल्ट्री सेक्टर को आगे बढ़ाने का काम...

sonali murgi
पोल्ट्री

Poultry Farming: सिर्फ 10 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है मुर्गी पालन, बिल्कुल आसान तरीके से समझें

नई दिल्ली. ऐसे बहुत से युवा हैं जो अच्छी नौकरियां छोड़कर मुर्गी...