Home career Army: अग्निवीर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख का हुआ ऐलान, पढ़ें डिटेल
career

Army: अग्निवीर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख का हुआ ऐलान, पढ़ें डिटेल

अग्निवीर भर्ती परीक्षा

नई दिल्ली. सेना में जाकर देश की सेवा करने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका है. सरकार ऐसे युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती के तहत सेना में भर्ती कर रही है. ताकि वो देश के लिए कुछ कर सकें. दरअसल, सरकार की तरफ से अग्निवीर भर्ती के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं को अच्छी खबर दी गई है. अब ऐसे युवाओं की इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं. सेना भर्ती कार्यालय ने अग्निवीर के लिए विभिन्न पदों पर होने वाली परीक्षा की तिथियां जारी कर दी है. 30 जून से परीक्षा शुरू होगी, 16 जून से एडमिट कार्ड मिलना शुरू हो जाएगा.

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश ने बताया कि अग्निवीर में छह पदों के पर भर्ती के लिए सेना की तरफ से परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है. परीक्षा सेंटर के चयन की प्रकिया अभी चल रही है. वाराणसी और गोरखपुर में परीक्षा केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव है. अभ्यर्थी को उसके मोबाइल पर नीयत तिथि पर एडमिट कार्ड उपलब्ध होगा. मोबाइल पर एडमिट कार्ड नहीं आने पर सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

इन जिलों से आए ज्यादा आवेदन
इस बार अग्निवीर में दो पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन का मौका दिया गया है. जनरल ड्यूटी के साथ ही टेक्नीशियन के पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इस वजह से पिछली बार की तुलना में 9078 अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं. सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक शैलेश कुमार ने बताया कि इस बार सर्वाधिक गाजीपुर से 11 हजार 401 रजिस्ट्रेशन हुए जबकि सबसे कम आवेदन 358 सोनभद्र से जिला से हुआ है.

13 भाषाओं में होगी परीक्षा
गौरतलब है कि सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए इस बार 13 भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मलयालम, तमिल, तेलगु, कन्नड़, पंजाबी, मराठी, गुजराती, बंगाली और असमी भाषा में अभ्यर्थी परीक्षा दे सकेंगे. ऐसा पहली बार हुआ है जब क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा होगी. इस बार वाराणसी समेत पूर्वांचल के 12 जिलों गोरखपुर, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, सोनभद्र, आजमगढ़, बलिया, भदोही, मऊ, मिर्जापुर और देवरिया के अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे.

कब मिलेगा एडमिट कार्ड
जनरल ड्यूटीः 30 जून से 03 जुलाई तक (16 को एडमिट कार्ड मिलेगा).

ट्रेडमैनः 03 और 04 जुलाई (18 को एडमिट कार्ड मिलेगा.

टेक्नीशियनः 04 जुलाई (19 को एडमिट कार्ड मिलेगा)

ट्रेडमैन (आठवीं पास): 07 जुलाई (23 जून को एडमिट कार्ड मिलेगा).

क्लर्क टाइपिस्टः 10 जुलाई (26 जून को एडमिट कार्ड मिलेगा).

क्लर्कः 10 जुलाई (26 को एडमिट कार्ड मिलेगा)

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...