Home पशुपालन Animal Husbandry: 1 करोड़ 11 लाख गौवंशीय पशुओं को लगेगा लंपी का टीका
पशुपालन

Animal Husbandry: 1 करोड़ 11 लाख गौवंशीय पशुओं को लगेगा लंपी का टीका

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुओं को लंपी बीमारी से बचाने के लिए राजस्थान में बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान किया जा रहा है. लंपी रोग प्रतिरोधक टीकाकरण अभियान का शुभारंभ पशुपालन मंत्री ने किया है. इस अभियान में 1 करोड़ ग्यारह लाख गौवंशीय पशुओं का किया जाएगा.
इस अभियान के दौरान पशुपालन मंत्री ने खुद पशुओं को चारा खिलाकर और उनकी देखभाल करके इस कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि लंपी रोग एक गंभीर बीमारी है, जो पशुओं के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान पहुंचाती है. इस अभियान के जरिए सरकार यह तय करना चाहती है कि राज्य के सभी गौवंशीय पशु इस बीमारी से सुरक्षित रहें.

मंत्री ने कहा कि लंपी रोग पशुओं के लिए एक जानलेवा रोग है, जो संक्रामक भी है. इससे मुख्य रूप से गौवंश प्रभावित होते हैं और पशुपालकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है. प्रदेश दो साल पहले इस रोग का दंश झेल चुका है. इसलिए सरकार अब इस रोग से बचाव के लिए सक्रिय होकर कार्य कर रही है. सरकार ने लंपी रोग को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए हैं जिनमें से टीकाकरण और जागरूकता अभियान मुख्य हैं. टीकाकरण इस रोग से बचाव का एक प्रमुख हथियार है. इसलिए राज्य सरकार ने पशुओं के टीकाकरण पर जोर दिया है और आज से प्रदेश में दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.

95 प्रतिशत गौवंश का टीकाकरण

पशुपालन मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष भी दो माह के टीकाकरण अभियान के तहत राज्य की लगभग 95 प्रतिशत गौवंश का टीकाकरण किया गया था, जिससे रोग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया था और गौवंश की हानि लगभग नहीं के बराबर हुई थी. वर्ष 2025-26 में 1 करोड़ 11 लाख 57 हजार गौवंशीय पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है. लंपी रोग प्रतिरोधक टीकाकरण मानसून पूर्व खत्म किया जाना है ताकि समय पूर्व आवश्यक हर्ड इम्यूनिटी प्राप्त की जा सके. विभाग की सराहना करते हुए कहा कि इस रोग के सर्वेक्षण, निदान और नियंत्रण के लिए आवश्यक तैयारियां और जिला एवं ब्लॉक स्तर पर टीकाकरण के लिए माइक्रोलेवल प्लानिंग तैयार करने के लिए विभाग द्वारा पूर्व में ही दिशानिर्देश जारी किए जा चुके हैं. जिले की माइक्रोलेवल कार्ययोजना के अनुरूप संस्थाओं को उनके कार्य क्षेत्र में अवस्थित गौवंश पशुओं की संख्या के अनुसार टीकाकरण के लक्ष्य आवंटित किए गए हैं. मंत्री कुमावत ने गौवंश की पूजा कर उन्हें चारा खिलाया और गौशाला का निरीक्षण किया. उन्होंने टीकाकरण दल को टीके का कैरियर भेंट किया. मौके पर ही दल के सदस्यों ने गौवंश का टीकाकरण किया.

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पशुपालन विभाग के निदेशक और आरएलडीबी के कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर आनंद सेजरा, पिंजरापोल गौशाला के महामंत्री शिवरतन चितलांगिया, मंत्री विवके लड्ढा पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर सुरेश मीना, डॉक्टर विकास शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी सहित गौशाला के कार्मिक उपस्थित थे।

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Lumpy Skin Disease: पशु से लंपी बीमारी को दूर कर देंगी ये जड़ी-बूटियां, कुछ दिनों में मिलेगा आराम

नई दिल्ली. एलएसडी यानि लंपी स्किन डिजीज (Lumply Skin Disease) एक विषाणु...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: लंपी स्किन डिजीज में गाय-भैंस का खुद न करें उपचार, पशु चिकित्सक से लें सलाह

नई दिल्ली. लंपी स्किन डिजीज गाय-भैंस के लिए बड़ा खतरा है. वहीं...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: पशुपालन में फेल नहीं होना चाहते हैं तो पहले सीख लें बारीकियां

नई दिल्ली. पशुपालन का काम अच्छा है और इससे किसानों की इनकम...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry News: पशुओं की सेवा के साथ कॅरियर बनाने का मौका देता है ये डिप्लोमा

नई दिल्ली. पशुपालन का काम तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए पशुपालन...