Home पशुपालन Livestock Animal News: बाढ़ वाले इलाकों में इस तरह रखें पशुओं का ख्याल, यहां पढ़ें 6 प्वाइंट्स में
पशुपालन

Livestock Animal News: बाढ़ वाले इलाकों में इस तरह रखें पशुओं का ख्याल, यहां पढ़ें 6 प्वाइंट्स में

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. पशुपालन में कई बातों का ध्यान देना होता है. जैसे कई राज्य ऐसे हैं, जहां मॉनसून में बाढ़ का खतरा रहता है. बिहार राज्य भी उन्हीं में से एक है. यही वजह है कि ​बिहार सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशुपालन करने वाले पशुपालकों के लिए कुछ गाइडलाइंस जारी की गई हैं. जिसमें छह प्वाइंट पर फोकस करने के लिए कहा गया है ताकि पशुधन को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न आए. इसमें स्वास्थ्य की निगरानी, पशु ट्रांसफर, पोषण और मानसिक राहत, आहार प्रबंधन, स्वच्छ पानी की व्यवस्था और सफाई और संक्रमण नियंत्रण पर चर्चा की गई है.

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fisheries Resources) अगर आप भी इन प्वाइंट्स पर ध्यान देना चाहते हैं तो फिर पशुपालन में नुकसान का खतरा बिल्कुल कम हो जाएगा.

स्वास्थ्य की निगरानी
पशुओं को बार-बार जांचें कि कहीं उन्हें चोट, बुखार, या दस्त तो नहीं हो रहा.
बीमार पशु को अलग रखें और तुरंत पशु चिकित्सक से सलाह लें.

पशु ट्रांसफर
पशुओं को जल्द से जल्द ऊँचाई वाले सुरक्षित स्थल पर पहुंचाएं.
अगर नाव या ट्रॉली का उपयोग करना पड़े, तो धैर्यपूर्वक करें और एक बार में ज़्यादा पशु न चढ़ाएं.

पोषण और मानसिक राहत
बाढ़ के तनाव के बाद पशुओं को खनिज मिश्रण, गुड़, नमक आदि दें ताकि वे फिर से स्वस्थ हो सकें.
उन्हें पर्याप्त आराम और धूप मिले यह सुनिश्चित करें.

आहार प्रबंधन
सूखा चारा जैसे भूसा, खली आदि बाँधकर सुरक्षित रखें.
गीला या सड़ा हुआ चारा न दें, इससे अपच या विषाक्तता हो सकती है.

स्वच्छ पानी की व्यवस्था
उबालकर ठंडा किया हुआ या क्लोरीन मिलाया पानी पिलाएं.
गंदे पानी से कई रोग फैल सकते हैं (जैसे लिवर फ्लूक, डायरिया आदि).

सफाई और संक्रमण नियंत्रण
पशुशाला की सफाई करें, कीचड़ हटाएं, चूना या फिनाइल डालें.
पशुओं को नहलाएं, उनके शरीर से जोंक या कीट हटाएं.
खुरों की सफाई करें और उनमें पोटैशियम परमैंगनेट मिलाया पानी डालें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: हरियाणा सरकार ने पशुपालकों के लिए की 5 बड़ी घोषणाएं

नई दिल्ली. केंद्र सरकार हर हाल में पशुपालकों की इनकम को बढ़ाना...

सरसों के तेल का सेवन करना बहुत जरूरी है. बाजार का सप्लीमेंट फूड खिलाने से आगे लंबे समय तक दूध नहीं ले पाएंगे. इसलिए बहुत जरूरी है दाने के साथ-साथ घरेलू चीजों से दूध की मात्रा को बढ़ाएं.
पशुपालन

Animal Husbandry: एमवीयू के संचालन में लापरवाही की मिली रिपोर्ट, कारण बताओ नोटिस की जारी

नई दिल्ली. पशुपालन विभाग द्वारा संचालित मोबाइल वेटनरी यूनिट (एमवीयू) के प्रभावी...

animal pregnancy
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालकों की छोटी-छोटी गल​तियों से पशुपालन में होता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. पशुपालन को सही प्लानिंग और सटीक जानकारी के साथ करना...

पशुपालन

Animal News: मुंबई में टाटा ट्रस्ट का अत्याधुनिक वेटरनरी डायलिसिस यूनिट किया गया चालू

नई दिल्ली. लुधियाना की गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी...