Home पशुपालन Animal Husbandry: पशुओं को गर्मी में होती है कई परेशानी, समस्या का हल जानें यहां
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुओं को गर्मी में होती है कई परेशानी, समस्या का हल जानें यहां

इस मौसम में जब पशु डिहाइड्रेट होते हैं तो उनकी खाल में झुर्रियां दिखाई देती हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. अप्रैल का महीना शुरू चुका है. इसके साथ ही गर्मी का भी आगाज हो गया है. गर्मी न सिर्फ आम इंसानों बल्कि पशुओं को भी परेशान करती है. जिस हम आम इंसान गर्मी की वजह से अपनी एनर्जी में कमी महसूस करते हैं, ठीक उसी तरह से पशुओं की भी एनर्जी कम होती है. इंसानों की तरह पशुओं को भी पसीना होता है. कुल मिलाकर कहा जाए तो जिस तरह आम इंसान अपना खुद ख्याल रख लेते हैं और गर्मी से खुद को बचा लेते हैं, ठीक उसी तरह से पशुओं का भी ध्यान रखने की जरूरत होती है.

एक्सपर्ट का कहना है कि इंसान अपनी परेशानी कह सकते हैं लेकिन पशु नहीं, इसलिए उन्हें पालने वाले पशुपालकों को खुद ही पशुओं की परेशानी को समझना पड़ता है. एनिमल एक्सपर्ट बताते हैं कि अप्रैल के महीने से ही पशुओं के रहन सहन में कुछ बदलाव करना चाहिए और उनका पिछले महीने के मुकाबले अलग तरीके से ध्यान रखना चाहिए. नहीं तो इसका असर उनकी सेहत पर पड़ेगा और इससे उत्पादन भी प्रभावित होगा.

अप्रैल माह में पशुपालकों को क्या सलाह देते हैं एक्सपर्ट
इस मौसम में पशुओं में लवण विशेषकर फॉस्फोरस की कमी के कारण ‘पाइका के लक्षण नजर आने लगते हैं.

इसलिए पशु मूत्र, मिट्टी आदि पीने या फिर चाटने लगते हैं. ऐसे में पशुओं को खनिज लवण मिश्रण अवश्य दें. जिससे ये दिक्कत नहीं आएगी.

इसी महीने में पशुओं को प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, खनिज, विटामिन सभी संतुलित मात्रा में उपलब्ध कराने के लिए एजोला घास जरूर खिलाएं.

हरा चारा के लिए बोई गई मक्का, बाजरा एवं ज्वार की कटाई 45-50 दिन में जरूर से कर लें.

पशुओं को दिन में कम से कम चार बार पानी पिलाने का प्रयास करें. थनैला रोग की पहचान और निदान के उपाय करें.

गाभिन पशुओं को अतिरिक्त आहार दें और ब्याने वाले पशुओं को प्रसूति बुखार से बचाने के लिए 50-60 ग्राम खनिज मिश्रण नियमित रूप से दें.

पशुओं को बाहरी परजीवी से बचाने के लिए पशु चिकित्सक की सलाह से दवा का छिड़काव नियमित रूप से करें.

इस माह में अधिक गर्मी के कारण पशुओं में जल व लवण की कमी, भूख का कम होना एवं दुग्ध उत्पादन कम हो सकता है.

अतः तापमान के प्रभाव से पशुओं को बचाने का प्रयास करें. जिससे उत्पादन पर असर नहीं पड़ेगा.

निष्कर्ष
दोपहर में पशुओं को छाया वाले हवादार स्थान में रखें. यदि आप ये तमाम काम करते हैं तो पशुओं को गर्मी से होने वाली परेशानी से बचा पाएंगे. वहीं इससे पशुपालन के काम में आपको नुकसान भी नहीं होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में रेट वाटर डिजीज है बेहद खतरनाक, उत्पादन पर पड़ता है बुरा असर

नई दिल्ली. पशु को कई बीमारियां होती हैं. जिससे उनका उत्पादन और...

murrah buffalo livestock
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन ने पशुपालक को बना दिया करोड़पति, खूब हो रही है कमाई

नई दिल्ली. पशुपालन एक ऐसा काम है जो आपको करोड़पति बना सकता...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...