Home डेयरी Dairy Farming : गाय या भैंस का घी… यहां जानिए सेहत के लिए किसका Ghee है शरीर के लिए फायदेमंद
डेयरी

Dairy Farming : गाय या भैंस का घी… यहां जानिए सेहत के लिए किसका Ghee है शरीर के लिए फायदेमंद

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. दुनियाभर में विकसित देशों के मुकाबले विकासशील देशों में गायों की संख्या ज्यादा है. जबकि बात की जाए भारत की तो यहां खेती और पशुपालन में गायों का ज्यादा महत्व है. देश में 51 रजिस्टर्ड और अन्य नस्लों की गायें हैं. ये अलग−अलग राज्यों में है. जबकि देश में गाय के दूध की हिस्सेदारी करीब 50 फीसदी है. इसमें विदेशी नस्ल की गाय भी शामिल है. देश के किसान देशी गाय के दूध से अच्छी खासी इनकम हासिल करते हैं और ज्यादा दूध देने वाली गायों को पालने में प्राथमिकता देते हैं.

एक्सपर्ट का कहना है, कि गायों का दूध बहुत ही बेहतरीन क्वालिटी का होता है. गाय के दूध की एक क्वालिटी जो सबसे अच्छी मानी जाती है वो ये है कि इसमें A2 मिल्क होता है. इन नस्लों की गाय दूध उत्पादन में भी अच्छी मानी जाती हैं. जो गाये A2 क्वालिटी का दूध देती हैं उसमें साहीवाल गाय, राठी गाय, दोगली गाय और मालवी गाय का मिल्क बहुत ही बेहतर माना जाता है. वहीं इन गायों से अगर घी निकाला जाए तो इसकी क्वालिटी और ज्यादा बढ़ जाती है. इसके घी में विटामिन A, D, E और K पाया जाता है, जो बहुत अच्छा होता है.

डाइजेशन के लिए है बेहतरः एक्सपर्ट कहते हैं कि पारंपरिक तरीकों से गाय के दूध से बना A2 वैदिक बिलोना घी बहुत ही मुफीद होता है. इसके कई फायदे हैं. दरअसल, इसमें विटामिन A, D, E और K जैसे आवश्यक पोषक तत्व और स्वस्थ फैटी एसिड होते हैं. इसका भरपूर स्वाद व्यंजनों को बेहतर बनाता है. अगर इस घी का इस्तेमाल किया जाए तो खाने का स्वाद बढ़ना तय है. जबकि इससे बना खाने को पचाने में कोई दिक्कत नहीं होती है. बहुत ही आसानी से बच जाते हैं. इसलिए भी इस घी का इस्तेमाल किया जा सकता है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा देता हैः एक्सपर्ट का मानना है, कि पारंपरिक तरीकों से गाय के दूध से बना A2 वैदिक बिलोना घी की और भी कई खासियत है. जहां ये पाचन के लिए बेहतर है तो वहीं ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और इसके सूजनरोधी गुणों के कारण समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है. जो इसके खाने वाले लोगों को बहुत फायदा पहुंचाता है. आमतौर पर डॉक्टर बच्चों के लिए गाय के दूध का सेवन करने की सलाह देते हैं. वहीं अगर बड़े वैदिक बिलोना घी खाएं तो इसका फायदा मिलेगा और ये घी उन्हें हेल्दी रखने में मदद करेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk Production: पशु का कुछ ही दिनों में बढ़ाएं दो लीटर से ज्यादा दूध, तरीका बिल्कुल आसान है

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाले हर डेयरी किसान की ये कोशिश...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
डेयरी

Dairy Animal: पशु की अच्छी सेहत से मिलता है बेहतर उत्पादन, आसान तरीकों से सेहत रखें सही

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का पूरा ​का पूरा बिजनेस पशु के दूध...

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
डेयरी

Dairy: पशुपालकों के घर-घर जाकर दूध उत्पादन बढ़ाने की दी जा रही है टिप्स

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश सरकार राज्य को मिल्क कैपिटल बनाना चाहती है....

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

Government Scheme: सरकारी स्कीम के जरिए डेयरी सेक्टर को मजबूत कर रही है बिहार सरकार

नई दिल्ली. बिहार सरकार की कोशिश है कि राज्य में डेयरी सेक्टर...