Home मछली पालन Fish: छोटे से टैंक से मछली पालन करके बनें मालामाल, बेहतरीन है ये तरीका
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish: छोटे से टैंक से मछली पालन करके बनें मालामाल, बेहतरीन है ये तरीका

fish farming in tank
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन में बायोफ्लाक तकनीक एक बेहतरीन तकनीक है. इस तरीके से यदि आप मछली पालन करते हैं तो बेहद ही आसानी के साथ अच्छी कमाई कर सकते हैं. बायोफ्लाक तकनीक में मछली पालन बेहद ही आसानी के साथ कम जगह और कम पानी में भी किया जा सकता है. इसमें मछली की देखरेख, फीड देना और उनकी देखरेख करना भी आसान होता है. इस तकनीक से मछली पालन करते हैं तो बड़ा तालाब भी नहीं बनवाना पड़ेगा, ना ही ज्यादा पानी की जरूरत होगी. फिर भी आप मछली पालन में कमाई कर पाएंगे.

बिहार सरकार के पशु और मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से बताया गया है कि बिहार सरकार की तरफ से कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं. जिससे किसान मछली पालन कर पा रहे हैं और उससे उन्हें अच्छी कमाई हो रही है.

मछली पालन का आसान तरीका
विभाग की ओर से बताया गया कि कम जमीन वाले मछली किसानों के लिए यह तकनीक बेहद ही फायदेमंद है.

यदि किसी के पास मात्र 5000 वर्ग फीट की जमीन है तो वो वहां पर छोटा बायोफ्लॉक टैंक बनाकर मछली पालन आसानी के साथ कर सकता है.

क्योंकि इतनी जमीन के लिए जो बायो फ्लैट टैंक तैयार होगा. उसमें सिर्फ 15000 लीटर पानी की जरूरत पड़ेगी लेकिन सालाना 1 टन मछली का उत्पादन किया जा सकता है.

गौरतलब है कि बिहार के नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के मत्स्य पालकों को आधुनिक और उन्नत तकनीकों के माध्यम से सशक्त किया जा रहा है.

इसी क्रम में मत्स्य पालकों को बायोफ्लॉक पद्धति से जोड़ा जा रहा है, जो कम जगह और कम पानी में भी अधिक मछली उत्पादन की एक प्रभावी तकनीक है.

इस नवीन पद्धति के माध्यम से किसान बिना बड़े तालाब के भी अपनी उत्पादन क्षमता और आय में अच्छी बढ़ोतरी कर रहे हैं.

निष्कर्ष
बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बायोफ्लॉक तकनीक न केवल मत्स्य पालन को अधिक लाभकारी बना रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान कर रही है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Fisheries, Fish Rate, Government of India, Live Stock Animal News, Boat
मछली पालन

Fish: फिशिंग हार्बर फिश लैंडिंग सेंटर के बनने से मछली के रख-रखाव और नावों को खड़ा करने की बढ़ी सुविधा

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत पुडुचेरी स्थायी और...

ornamental fish farming
मछली पालन

Fisheries: लक्षद्वीप के द्वीप समुद्री सजावटी मछलियों हैं समृद्ध, फिशरीज के लिए यहां बहुत संभावनाएं

नई दिल्ली. देश की विशाल समुद्री संपदा के बावजूद भारत के व्यापक...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Aquaculture Insurance: एक्वाकल्चर बीमा कराने से मछली पालन में नुकसान की हो जाएगी भरपाई

नई दिल्ली. केंद्र सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने का काम कर...