Home डेयरी Dairy: गाय का दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालक जरूर करें ये काम
डेयरी

Dairy: गाय का दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालक जरूर करें ये काम

पशु एक्सपर्ट कहते हैं कि खीस पिलाने के बाद दूसरा नंबर आता है बछिया को उचित पोषण देने का. इसके लिए आहार के साथ ही साफ पानी भी उचित मात्रा में देना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. हरित क्रान्ति ने किसानों की आर्थिक दशा में एक अभूतपूर्व सुधार किया है. ये इसलिए संभव हो सका कि जब किसानों ने उन्नत नस्ल के बीज, अच्छी खाद और तथा फसलों को बीमारी से बचाव करने के लिए उन्नत विधि को अपनाया. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर पशु पालक भाई दूध कान्ति को साकार रूप देना चाहते हैं तो उनको भी अपने पशुओं की नस्ल में सुधार करने की जरूरत है. इसके अलावा पशुओं को संतुलित आहार भी देना होगा. जबकि पशुओं को बीमारियो से बचाव करने के लिए उन्नत उपायो को अपनाना होगा.

एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि अधिक उत्पादन करने वाली गाय और भैंस भी अपनी उत्पादन क्षमता के उच्चतम शिखर पर तब ही पहुंच पायेगी जब उनके संतुलित आहार, रखा-रखाव और बीमारियों की रोकथाम उन्नत विधि से की जायेगी. इसके लिए आपको कुछ सुझाव दिये जा रहे हैं. अगर आपने इसे अपना लिया तो पशुओं की उत्पादन क्षमता में इससे इजाफा हो जाएगा और आपकी अच्छी कमाई भी हो जाएगी.

गाय को कब गाभिन कराना चा​हिए
एक गाय तब ही फायदेमंद हो सकती है, जब कि उसके दो ब्यात का गैप 13-14 माह का हो. इसके लिए गाय को ब्याने के 2 माह बाद फिर से गाभिन करवा देना चाहिए. गाय ब्याने के बाद लगभग 45-60 दिन के फिर से एक बार गर्मी में आ जाती है. इसके बाद हर 21 दिन में गर्मी में आती रहती है. इसलिए जब गाय पहली बार गर्मी को छोड़ कर दूसरी बार गर्मी में आये तो इसी वक्त गाय को गाभिन करवा लेना चाहिए. अधिक देर करने से दूसरे ब्यात का अंतर बढ़ेगा जिससे पशु पालक को नुकसान होगा.

पचने वाला पौष्टिक आहार दें
एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि गाय को ब्याने के दो माह पहले से ही सामान्य खुराक के अलावा प्रतिदिन डेढ किलो दाना आहार अवश्य देना चाहिए. वहीं बच्चा देने के बाद पहले 5 दिन गाय को हल्का पचने वाला पोष्टिक आहार दिया जाना चाहिए. जिसमें आप चाहें तो 500 ग्राम गुड़, अजवाइन 25 ग्राम मेथी 500 ग्राम दे सकते हैं. गाय को 25 ग्राम नमक और 25 ग्राम खनिज लवण अवश्य खिलायें. इससे भी फायदा मिलेगा. जन्म के तुरन्त बाद बछड़े—बछड़ी की नाल को शरीर से लगभग दो इंच छोड़ कर काटे और डोर से बांध दें. ये याद रखें कि उस पर टिंचर आयोडीन जरूर लगायें. ब्याने के बाद गाय के धन, योनि, पिछले पर पानी में कीटाणु नाशक दवाई या साल दवाई मिला कर उससे अच्छी तरह साफ करें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

amul milk snf
डेयरी

Amul: अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, आम जनता पर बढ़ा महंगाई का बोझ

नई दिल्ली. आम आदमी की जेब पर एक बार फिर से महंगाई...

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...