Home डेयरी Dairy Milk: यूपी-राजस्थान, पंजाब और हरियाणा सप्लाई न करें तो दूध के लिए तरस जाए दिल्ली-एनसीआर
डेयरी

Dairy Milk: यूपी-राजस्थान, पंजाब और हरियाणा सप्लाई न करें तो दूध के लिए तरस जाए दिल्ली-एनसीआर

milk production in india, livestockanimalnews
प्रतीकात्मक फोटो: livestockanimalnews

नई दिल्ली. कहावत है कि भारत में दूध की नदियां बहती है लेकिन देश की राजधानी में दूध का अकाल कहना भी गलत नहीं होगा. जहां देश के दूसरे राज्यों के दम पर भारत दूध उत्पादन में दुनिया में नंबर वन की पोजिशन पर है लेकिन भारत की राजधानी कहे जाने वाले दिल्ली पर खुद के अपने लोगों को पिलाने तक के लिए दूध नहीं. केंद्र शासित ये राज्य इतना भी दूध उत्पादन नहीं करता, जिससे खुद के लोगों को दूध मिल सके. अगर आसपास के यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान न हों तो यहां पर दूध की किल्लत ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों की अपेक्षा कई गुना दामों में भी खरीदना पड़े.

हिंदुस्तान में दूध उत्पादन पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा होता है.देश के कुल दूध उत्पादन 230.58 मिलियन टन में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी भैंस की 54 फीसद है.बाकी अन्य गाय, भेड़ और बकरी से होता है. अब ऐसे में सबसे पहले एक सवाल जहन में आता है कि जब भारत में दूध उत्पादन बहुत होता है तो राजधानी दिल्ली का भी बहुत बड़ा योगदान होगा, लेकिन ऐसा है नहीं. दिल्ली तो खुद अपने लोगों के लिए भी दूध का उत्पादन नहीं कर पाती. केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के आंकड़ों पर गौर करेंगे तो आप हैरान हो जाएंगे कि करोड़ों लोगों की आबादी वाला ये दिल्ली चंद लाख लीटर ही दूध उत्पादन कर पाता है.

दिल्ली में दूध उत्पादन की स्थिति
भारत सरकार के केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों पर गौर करें तो देश की राजधानी दिल्ली ने 2016-17 में 279000.11 टन दूध का उत्पादन किया तो 2017-18 में भी 279000.11 टन दूध का उत्पादन किया. अब 2022-23 के आंकड़ों पर गौर करें तो दिल्ली ने 487000.24 टन दूध का उत्पादन हुआ.

दिल्ली को हर रोज लाखों लीटर दूध की जरूरत
दिल्ली की आबादी करीब पौने तीन करोड़ है. इससे पता चलता है कि दिल्ली को हर रोज लाखों लीटर दूध की जरूरत है लेकिन ये प्रदेश पूरे साल में महज 487000.24 टन दूध का ही उत्पादन करता है. अगर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा से दूध की सप्लाई न हो तो दिल्ली के लोग दूध के लिए तरह जाएंगे.

ये हैं देश के टॉप-10 राज्य जो सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करते हैं.

State (2022-23)
Uttarpradesh36241000.75
Rajasthan33306000.80
Madhyapradesh20122000.43
Gujrat17280000.57
Maharashtra15041000.86
Panjab14301000.45
Karnataka12829000.29
Bihar12502000.70
Hariyana11965000.57
Tamilnadu10316000.75
total milk production in india230577000.3
नोट: ये आंकड़े भारत के केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से जारी की गई टन्स में है।
Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...

Livestock Health and Disease Control Programme (LHDCP): to provide for prophylactic vaccination against animal diseases, capacity building of veterinary services, disease surveillance, and strengthening veterinary infrastructure.
डेयरी

Milk Production: यूपी में महिलाएं हर दिन कर रही हैं 12.5 लाख लीटर दूध का स्टोरेज, बढ़ रही आमदनी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के गांवों में पौने चार लाख महिलाएं श्वेतक्रांति...