Home डेयरी GST: घी पर जीएसटी कम करने की मांग, जानें सरकार करती है कटौती तो किसे मिलेगा फायदा
डेयरी

GST: घी पर जीएसटी कम करने की मांग, जानें सरकार करती है कटौती तो किसे मिलेगा फायदा

livestock anima news
गाजर घास के नियंत्रण के दौरान सेफ्टी बरतना बहुत ही जरूरी होता है. इस दौरान ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे ये खरपतवार हाथों और शरीर के किसी भी हिस्से के संपर्क में न आए. ऐसा हो जाने से बीमारी फैलने का खतरा रहता है.

नई दिल्ली. देशभर में नकली घी बनाने और बेचने का धंधा बड़ा होता जा रहा है. हर साल सैकड़ों की संख्या में फैक्ट्रियां सील की जाती हैं, बावजूद इसके नकली घी बाजार में हर समय मौजूद रहता है. नकली घी को बाजार में आने से रोकने के लिए इंडियन डेयरी एसोसिएशन (आईडीए) और गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (अमूल फेड) ने सरकार से घी पर जीएसटी को कम करने की अपील की है. कहा गया है कि अभी घी पर माल और सेवा कर (जीएसटी) 12 फीसदी लगता है. जिसे कम किया जाना चाहिए.

डेयरी क्षेत्र के कारोबारियों की ओर केंद्र सरकार को दिए गए पत्र में कहा है कि यह विडंबना यह है कि आयातित पाम तेल, जो रासायनिक रूप से हाइड्रोजानेटेड से बनता है उस पर घी की तुलना में केवल 5 फीसदी जीएसटी लगता है, जो घी प्राचीन काल से अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है, उसपर 12 फीसदी जीएसटी लगाता है. यही वजह है भारतीय बाजार में घी में मिलावट के लिए पाम तेल का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है.

जांच करने की डिमांड की
इंडियन डेयरी एसोसिएशन (आईडीए) और गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (अमूल फेड) के एक प्रतिनिधित्व में कहा गया है कि अगर घी पर जीएसटी कम किया जाता है, तो इससे देश में उपभोक्ताओं और डेयरी किसानों दोनों को फायदा होगा. आईडीए अध्यक्ष आरएस सोढ़ी ने कहा कि भारत के 80 मिलियन डेयरी किसानों द्वारा उत्पादित शुद्ध प्राकृतिक घी पर अधिक कर लगाने का कोई मतलब नहीं है, जबकि इंर्पोटेड चीजों पर कम टैक्स लगता है. इसके अलावा, घी पाम तेल का एक हेल्दी विकल्प है. हमने सरकार से इस मामले की जांच करने और घी पर अन्य खाने वाले तेलों के बराबर कर लगाने का अनुरोध किया है.

घी भारतीय का मुख्य भोजन है
उन्होंने आगे कहा कि सस्ता पाम तेल के कारण छोटे व्यापारियों द्वारा मिलावट की जा रही है और लगभग एक समानांतर व्यवसाय चल रहा है. घी पर जीएसटी कम करके, सरकार कर चोरी से बचा सकती है, किसानों की आय बढ़ा सकती है और साथ ही बड़े पैमाने पर नागरिकों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है. वहीं मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जीसीएमएमएफ ने केंद्र सरकार के सामने तर्क दिया है कि घी भारतीय घरों में मुख्य भोजन है, जो भारत की सांस्कृतिक और परंपराओं में का एक अहम हिस्सा है.

आम आदमी के​ लिए होगा किफायती
अमूल ने अपने प्रतिनिधित्व में कहा है, घी पर जीएसटी को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी की पिछली दर से करने से यह आम आदमी के लिए अधिक किफायती हो जाएगा और इसकी खपत को बढ़ावा मिलेगा जो वनस्पति तेल की तुलना में एक स्वस्थ विकल्प है. इसमें कहा गया है कि इस कदम से डेयरी किसानों को दूध की मांग बढ़ने और उनकी उपज के लिए बेहतर कीमत मिलने का सीधा फायदा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

The revised NPDD will give an impetus to the dairy sector by creating infrastructure for milk procurement
डेयरी

Milk Production: डेयरी से गांवों में रोजगार पैदा करेगी सरकार, नई तकनीक पर हो रहा काम

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में गौपालन की समृद्ध परम्परा को आगे बढ़ाते...

milk production
डेयरी

Milk Production: मध्य प्रदेश में दूध संकलन का मजबूत हो रहा है नेटवर्क

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व...