Home पोल्ट्री Egg: युवाओं के शारीरिक विकास, मांसपेशियों को मजबूती देने के साथ बुजुर्गों को हैल्दी रखने में उपयोगी है अंडा
पोल्ट्री

Egg: युवाओं के शारीरिक विकास, मांसपेशियों को मजबूती देने के साथ बुजुर्गों को हैल्दी रखने में उपयोगी है अंडा

egg
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. अंडे पोषण से भरपूर होते हैं और ये इंसानी सेहत के लिए बेहद अच्छे भी होते हैं. इसी वजह से अंडो के सेवन को लेकर लगातार जागरुकता अभियान चलाया जाता है. ताकि अंडों को लोग रोजमर्रा की डाइट में शामिल करें और इसका फायदा उन्हें मिले. वहीं इसका दूसरा पहलू ये है कि इससे अंडा उत्पादन को भी बल मिलता है. ​यदि पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस शुरू किया जाए तो अंडा उत्पादन करके अच्छी कमाई की जा सकती है. क्योंकि अंडों की डिमांड हमेशा बनी रहती है और आने वाले समय में और ज्यादा बढ़ने की भी उम्मीद एक्सपर्ट जता रहे हैं.

हाल ही में विश्व अंडा दिवस के अवसर पर अंडे के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया. साथ ही अंडा के बिजनेस के बारे में भी अहम जानकारी साझा की गई है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अंडा प्रोटीन का सबसे सस्ता सोर्स है. इसका सेवन करने स स्वास्थ्य की रक्षा होती है और शरीर को भरपूर प्रोटीन मिलता है.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए पोल्ट्री कारोबार है अहम
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पशु पालन विभाग के अतिरिक्त उप संचालक डॉ. सीके मिश्रा ने बताया कि अंडा उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन का आसान स्रोत है.

इसमें शरीर के लिए आवश्यक सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड पाए जाते हैं. प्रोटीन मांसपेशियों के विकास, मरम्मत और रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

उन्होंने बताया कि अंडे में प्रोटीन के अलावा विटामिन डी, विटामिन बी-12, कोलीन और सेलेनियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी पाए जाते हैं.

ये पोषक तत्व हड्डियों, मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र और प्रतिरक्षा प्रणाली के सामान्य कामकाज में योगदान करते हैं.

डॉ. मिश्रा के अनुसार बच्चों एवं किशोरों के शारीरिक विकास, युवाओं में मांसपेशियों के रखरखाव तथा बुजुर्गों में स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए संतुलित आहार में पर्याप्त प्रोटीन जरूरी है.

अंडा आसानी से उपलब्ध और बहुउपयोगी खाद्य पदार्थ होने के कारण इसे संतुलित आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि विश्व अंडा दिवस अंडे के पोषण महत्व को समझने के साथ-साथ पोल्ट्री एवं अंडा उत्पादन से जुड़े किसानों तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के योगदान को रेखांकित करने का भी अवसर है.

उन्होंने आम नागरिकों से अपनी आवश्यकता और स्वास्थ्य संबंधी सलाह के अनुसार अंडे सहित विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों को संतुलित आहार में शामिल करने की अपील की।

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों के अचानक से मरने के हैं तीन बड़े कारण, पता लगाएं और ये कदम उठाएं

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में अक्सर मुर्गे-मुर्गियों की अचानक और रातों-रात मौत...

यह व्यस्क मुर्गियों में हरे-पीले रंग के दस्तों की छूतदार बीमारी है. यह पुलोरम से मिलती-जुलती बीमारी है.
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: एक रात में ही पोल्ट्री फार्म पर लग सकता है ताला, भूलकर भी न करें गलतियां

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में नए फार्मर्स से कई बार अनजाने में...

पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: मुर्गी पालन नहीं करना चाहते हैं तो पालें बत्तख, इसमें है तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गी पालन के अलावा बत्तख पालन भी...

पोल्ट्री

Poultry News: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग में साइंटिफिक तरीकों को अपनाने से मिलता है बेहतर उत्पादन

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming) कम बजट...