Home मछली पालन Fish Aquarium: किस्मत चमका देगा फिश एक्वेरियम का बिजनेस, घर बैठे ऐसे करें शुरू, बंपर होगी कमाई
मछली पालन

Fish Aquarium: किस्मत चमका देगा फिश एक्वेरियम का बिजनेस, घर बैठे ऐसे करें शुरू, बंपर होगी कमाई

लोग अपने एक्वेरियम में नौ गोल्ड फिश सेट जरूर रखते है.
गोल्ड फिश

नई दिल्ली. एक्वेरियम घर की शोभा बढ़ाता है साथ ही तनाव दूर करता है. मन को बेहद सुकून देता है. शाम हो या सुबह घर हो या दफ्तर एक्वेरियम देखने से मन की थकान दूर हो जाती है. साफ पानी, हरे पेड़ और रंगीन मछलियां, ये सभी एक साथ मिलकर एक अलग दुनिया में ले जाते हैं. अगर आप भी बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं जिसकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. घरों को सजाने के लिए लोग तरह-तरह के एक्वेरियम रखना पसंद करते हैं. इस व्यापार को स्टार्ट करने के लिए कुछ फंड की भी जरूरत नहीं है. कम पैसे लगाकर आप इसमें मोटा मुनाफा हासिल कर सकते हैं. एक्वेरियम में रखने के लिए सबसे ज्यादा जिस मछली को पसंद किया जाता है वह है गोल्ड फिश. इस मछली की डिमांड भारत में काफी है. आप भी गोल्ड फिश बिजनेस के साथ कमाई का साधन बढ़ा सकते हैं.
गोल्ड फिश फार्मिंग का बिजनेस शुरू करने में कई लोगों का मानना है कि गोल्ड फिश घर में रखना गुडलक हा साइन है. देश भर में कई लोग गोल्ड फिश की फार्मिंग करके शानदार कमाई कर रहे हैं. देश में कई लोग अपने घरों में मछली को रखना पसंद करते हैं. बाजार में गोल्ड फिश काफी महंगे दामों पर बिकती हैं.

बड़े पैमाने पर घरों में फिश एक्वेरियम रख रहे लोग: रंगीन मछलियां घर हो या आफिस दोनों जगहों को और सुंदर बनाती हैं. कई लोग रंगीन मछलियों को भाग्य से जोड़कर भी देखते हैं. भारत में लोग बड़े पैमाने पर गोल्ड फिश की फार्मिंग कर रहे हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है कि इसकी मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड है. एक गोल्ड फिश मार्केट में 2500 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक में बिकती है. ऐसे में बिजनेस के जरिए एक महीने में ही लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं.

ऐसे कर सकते हैं शुरुआत: गोल्ड फिश की फार्मिंग को शुरू करने के लिए करीब 1 लाख रुपये से लेकर 2.50 लाख रुपये तक जरूरत पड़ सकती है. इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको 100 वर्ग फुट के एक्वेरियम को खरीदना होगा. इस एक्वेरियम को खरीदने के लिए आपको 50,000 रुपये खर्च करना होगा. इसके अलावा 50,000 रुपये आपको दूसरे जरूरी सामानों को खरीदने के लिए खर्च करना होगा. वहीं फार्मिंग के लिए सीड की भी जरूरत पड़ेगी. सीड खरीदते समय इस बात को जान लें कि फीमेल और मेल का रेश्यो 4:1 होना जरूरी है. सीड डालने के करीब 4 से 6 महीने बाद ये बेचने के लिए तैयार हो जाएंगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Farming News: नदियों, चौर और तालाब का इस्तेमाल करके बढ़ाया जाएगा मछली उत्पादन

नई दिल्ली. बिहार के खगड़िया जिले को नई ऊंचाई देने की तैयारी...

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries News: मछली पालन में नुकसान होने पर एक लाख रुपये तक की आर्थिक मदद करती है सरकार

नई दिल्ली. जैसे-जैसे जलीय कृषि का विस्तार नए फार्मों के माध्यम से...

fish farming
मछली पालन

Fisheries: मछली के तालाब की पहले करें जुताई फिर चूना और गोबर खाद भी डालें, 8-10 दिन बाद पानी भरें

नई दिल्ली. मछली पालन के लिए सबसे जरूरी तालाब की तैयारी है....

fish pond
मछली पालन

Fish Farming: एक एकड़ में पंगेशियस मछली से छह माह में होगा 4 से 5 लाख का मुनाफा

नई दिल्ली. अगर आप मछली पालन करने की सोच रहे हैं तो...