Home मछली पालन Fish Farming: मछली पालन में छोटी-छोटी गलतियों से होता है बड़ा नुकसान, जानें यहां
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालन में छोटी-छोटी गलतियों से होता है बड़ा नुकसान, जानें यहां

fish farming in pond
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. मछली पालन (Fish Farming) का काम अच्छा है और यह देखने में आसान भी लगता है लेकिन इसमें की गई छोटी सी चूक से बड़ा नुकसान भी हो सकता है. क्योंकि मछली पालन का सारा खेल पानी के अंदर होता है. पानी के अंदर क्या चल रहा है, इसकी जानकारी करना बेहद जरूरी है. खासतौर पर जब बात होती है तालाब में मछलियों के ग्रोथ उत्पादन और पानी की गुणवत्ता की तो बहुत से नए मछली पालक कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं जो उन्हें उस वक्त तो नुकसान नहीं पहुंचाती लेकिन बाद में इस गलती की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ जाता है.

भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग (Department of Fisheries, Government of India) के मुताबिक मछली पालक से जो गलतियां होती हैं, उसकी वजह से उनका कल्चर खराब हो जाता है. ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए. कुछ अहम गलतियों में से एक दो के बारे में हम यहां आपको बताएंगे.

क्या हैं वो गलतियां
जैसे ही आप मछली पालन की शुरुआत करने की कोशिश करते हैं तो सबसे पहले सही तालाब का चुनाव करना चाहिए लेकिन यहीं पर मछली पालकों से अक्सर गलती हो जाती है.

एक्सपर्ट का कहना है कई बार लोग बिना किसी जांच पड़ताल के कहीं भी गड्ढा खोदकर तालाब बना देते हैं. जबकि यह बड़ी गलती है.

ऐसे में मछली पालकों को गड्ढा खोदने से पहले ये सोचना चाहिए कि वहां पर पानी टिकेगा या नहीं टिकेगा और वह मिट्टी मछली पालन के लिए उपयुक्त है या नहीं?

तालाब के आसपास सबमर्सिबल पंप और सड़क आदि भी होना चाहिए. वहीं बिजली की व्यवस्था भी होनी चाहिए

अक्सर मछली पालकों को शुरुआत में इन बातों की जानकारी नहीं होती. जिससे मछली पालन के दौरान दिक्कत आती है.

एक्सपर्ट का कहना कि मछली पालक इन बातों का ध्यान शुरुआत में नहीं देते बाद में इसे नुकसान हो जाता है.

निष्कर्ष
इसलिए तालाब तैयार करने से पहले इन बातों पर जरूर ध्यान दें. ताकि मछली पालन के काम में आपको नुकसान ना हो.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under PMMSY, the activities such as sea ranching and installation of artificial reefs are supported for the first time by the Government across entire coastline of India for enhancing the fish stocks and supporting livelihood of fishers.
मछली पालन

Fisheries: हिंद महासागर में भारत सेशेल्स गणराज्य से तालमेल कर फिशरीज सेक्टर को करेगा और मजबूत

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सेशेल्स गणराज्य जो हिंद...

fish farming
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: मछुआरों को मिलेगा 5 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर देगी बिहार सरकार

नई दिल्ली. मछली पालन को बढ़ावा देने तथा मछुआरों और मछली पालकों...

मछली पालन

Fish Farming: उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में तिलापिया मछली का हो सकता है अच्छा प्रोडक्शन

नई दिल्ली. तिलापिया (Tilapia) मछली अपनी तेज वृद्धि, कम लागत और पौष्टिकता...

मछली पालन

Fisheries: एक्वाकल्चर में सफल होने के लिए प्लानिंग, फंडिंग, प्रोडक्शन और मार्केटिंग है जरूरी

नई दिल्ली. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट (MANAGE) – फिशरीज़ इनोवेशन...