Home मछली पालन Pond: मछलियों की अच्छी ग्रोथ के लिए ठंड में तालाब की इस तरह करें देखरेख
मछली पालन

Pond: मछलियों की अच्छी ग्रोथ के लिए ठंड में तालाब की इस तरह करें देखरेख

मछली के तालाब में चूना पोषक तत्व होता है, ये कैल्शियम उपलब्ध कराने के साथ जल की अम्लीयता को कंट्रोल करता है.
मछली का तालाब.

नई दिल्ली. मछली पालन में तालाब की अहमियत बहुत ज्यादा है. क्योंकि तालाब ही मछलियों को घर, भोजन और सुरक्षा देता है. इसलिए मछली पालन के दौरान तालाब का और उसके पानी का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. जैसे ऑक्सीजन का स्तर, पीएच लेवल और प्राकृतिक भोजन जो मछलियों को मिलता है. इन सब चीजों पर ध्यान देने की जरूरत होती है. जिसका सीधा असर मछलियों की ग्रोथ और उत्पादन पर पड़ता है. अगर ये सारी चीजें मछलियों के हक में रहती है तो फिर मछलियों की ग्रोथ भी अच्छी मिलती है और उत्पादन भी बेहतर मिलता है. जिससे मछली पालन के काम में मुनाफा बढ़ जाता है.

भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग (Department of Fisheries, Government of India) के मुताबिक ठंड के मौसम में तालाब का खास ख्याल रखना चाहिए. कई बार ठंड में तालाब का पानी ज्यादा हरा हो जाता है. तब मछलियों को दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में चूना व रासायनिक खाद का इस्तेमाल करना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए. वहीं 800 ग्राम प्रति एकड़ की दर से कॉपर सल्फेट का इस्तेमाल पानी में घोलकर करना चाहिए.

किन और बातों का दें ध्यान
ठंड में तालाब की देखरेख की बात की जाए तो मछलियों को कम फीड देना चाहिए. क्योंकि इस दौरान मछलियों का मोटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है. इसलिए उन्हें उतना ही फीड दें, जितना वो खा सकें.

यदि मछलियों को ज्यादा फीड दिया जाएगा तो मछलियां नहीं खाएंगी और बचा हुआ फीड तालाब में सड़ जाएगा. जिससे पानी खराब हो जाएगा और इससे मछलियों की ग्रोथ और उत्पादन पर असर पड़ेगा.

अक्सर तालाब का पानी ठंड में थोड़ा कम हो जाता है. तब उसमें गर्म पानी न डालें. बल्कि तालाब के तापमान के बराबर ही थोड़ा पानी उसमें डालते रहें.

तालाब में कई बार ज्यादा ठंड पड़ जाने की वजह से बर्फ के भी जमने का खतरा बढ़ जाता है. ध्यान रखें कि बर्फ की परत को न जमने दें, इसे तोड़ दें.

तालाब के अंदर ऑक्सीजन की मात्रा घटने लगती है. इसलिए एयरेटर का इस्तेमाल करें. समय-समय पर एयरेटर चलाएं. ताकि ऑक्सीजन का अस्तर कम ना हो.

वहीं ऑक्सीजन का लेवल सही रखने के लिए तालाब में थोड़ा ऊंचाई से पानी गिराया जाता है. इससे भी ऑक्सीजन का लेवल काफी हद तक सही रहता है.

निष्कर्ष
यदि इन कुछ बातों का ध्यान आप ठंड के दौरान रखते हैं तो इससे तालाब सही रहेगा और इसे मछलियों की ग्रोथ भी बेहतर आपको मिलेगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries News: मछली पालन में नुकसान होने पर एक लाख रुपये तक की आर्थिक मदद करती है सरकार

नई दिल्ली. जैसे-जैसे जलीय कृषि का विस्तार नए फार्मों के माध्यम से...

fish farming
मछली पालन

Fisheries: मछली के तालाब की पहले करें जुताई फिर चूना और गोबर खाद भी डालें, 8-10 दिन बाद पानी भरें

नई दिल्ली. मछली पालन के लिए सबसे जरूरी तालाब की तैयारी है....

fish pond
मछली पालन

Fish Farming: एक एकड़ में पंगेशियस मछली से छह माह में होगा 4 से 5 लाख का मुनाफा

नई दिल्ली. अगर आप मछली पालन करने की सोच रहे हैं तो...

fish farming in tank
मछली पालन

Fish Farming: PMMSY के तहत आरएएस और बायोफ्लॉक तकनीक को दिया जा रह है बढ़ावा

नई दिल्ली. मछली पालन में अब नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा...