Home मछली पालन Fish Farming in Monsoon: मानसून में मछली पालन में आती हैं कौन सी दिक्कतें, क्या है उसका हल
मछली पालन

Fish Farming in Monsoon: मानसून में मछली पालन में आती हैं कौन सी दिक्कतें, क्या है उसका हल

fish pond
फिश फार्मिंग के लिए छोटा तालाब.

नई दिल्ली. मानसून का मौसम जहां मछली पालन के लिए अच्छा होता है और इससे मछली उत्पादन में वृद्धि होती है तो वहीं कुछ ऐसी दिक्कतें भी आती हैं. जिसका समय पर हल ना निकल जाए तो आपकी मछली पालन की पूरी मेहनत पर पानी फिर सकता है. यानी मछली पालन में बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है. ऐसे में मानसून के मौसम में मछली पालन से जुड़ी कुछ सावधानियां हैं, जिनको जानना हर मछली पालन के लिए बेहद जरूरी है. तभी वह मछली पालन के काम में अच्छा खासा फायदा उठा सकते हैं नहीं तो नुकसान हो जाएगा.

उत्तर प्रदेश मछली पालन विभाग (Uttar Pradesh Fisheries Department) के मुताबिक मानसून में अक्सर तालाब ओवरफ्लो हो जाता है. जिसकी वजह से मछलियां तालाब से बह जाती हैं. जिसके चलते मछली पालकों को नुकसान होता है.

क्या-क्या नुकसान होता है
दरअसल, जब बारिश होती है और पानी का बहाव बहुत तेज होता है तो तालाब का पानी किनारो से ऊपर चला जाता है. साथ में कीमती मछलियां भी बह जाती हैं.

इससे बचने का सबसे असरदार उपाय है कि बरसात से पहले तालाब के किनारे बंधा बना दिया जाए. यानि मिट्टी की मेढ़ बना दिए जाएं. जिससे मछलियां ओवरफ्लो की वजह से तालाब से बाहर नहीं जाएंगे.

वहीं तालाब के ऐसे हिस्से पर जहां ओवरफ्लो की वजह से पानी निकलता है वहां पर जाली लगवा देना चाहिए. ताकि पानी निकल जाए लेकिन मछलियां ना निकले.

अक्सर पानी में अमोनिया और पीएच का संतुलन हो जाता है. क्योंकि बरसात में कभी तालाब में खाना पानी ज्यादा हो जाता है या कभी मीठा पानी ज्यादा हो जाता है. इस वजह से ऐसा होता है.

इसलिए मानसून के मौसम में महीने में दो बार कम से कम तालाब की पानी की जांच करनी चाहिए और पीएच लेवल चेक करना चाहिए. ताकि यह पता चल सके की पानी में असंतुलन तो नहीं पैदा हो गया.

निष्कर्ष
अगर आप मछली पालन में पानी के संतुलन को चेक नहीं करेंगे तो इससे मछली पालन के काम में नुकसान होगा. इसके लिए आप एक एकड़ के तालाब में 50 किलो तक चूने का इस्तेमाल जरूर करें. ताकि पानी में जो असंतुलन हुआ है, वह सही किया जा सके.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालन

Fisheries: भारत ने ब्रिक्स समूह में मछली पालन-जलीय कृषि को किसानों की इनकम से जोड़ने का रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय, भारत सरकार के...

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालन

Fisheries: मछली उत्पादन के लिए क्लस्टर विकास और बायोफ्लॉक जैसी आधुनिक तकनीकों पर जोर दिया जाएगा

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय ने मिजोरम के...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: जून में मछली पालकों के लिए काम की है सरकारी एडवाइजरी हुई जारी

नई दिल्ली. फिशरीज एक्सपर्ट कहते हैं कि मौसम के मुताबिक मछलियों की...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन देने वाली मछलियां दे रही है सरकार

नई दिल्ली. मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन मिले और...