Home मछली पालन Fisheries: इस राज्य में 9 फीसदी की तेजी से बढ़ रहा है फिशरीज सेक्टर, किसानों की बढ़ रही है इनकम
मछली पालन

Fisheries: इस राज्य में 9 फीसदी की तेजी से बढ़ रहा है फिशरीज सेक्टर, किसानों की बढ़ रही है इनकम

एनिमल हसबेंडरी, डेयरी एंड फिशरीज डिपार्टमेंट के मंत्री सौरभ बहुगुणा उत्तराखंड.

नई दिल्ली. मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई काम कर रही है. केंद्र सरकार से लेकर तमाम राज्यों की सरकारें भी मछली पालन को बढ़ावा देने का काम कर रही हैं. दरअसल, कहीं ना कहीं कृषि योग्य भूमि की कमी की वजह से भी पशुपालन और मछली पालन जैसे कामों को बढ़ावा दिया जा रहा है. वहीं केंद्र सरकार किसानों की इनकम को दोगुना करने की बात पहले ही कह चुकी है और सरकार का यह मानना है कि यह तभी संभव हो पाएगा, जब पशुपालन और मछली पालन जैसे कामों को बढ़ावा दिया जाए. ऐसे में अगर कृषि के अलावा किसानों के पास मछली पालन जैसा काम भी होगा तो उनकी इनकम डबल हो जाएगी.

देश की तमाम राज्यों की सरकारें इसको लेकर काम कर रही हैं. वहीं उत्तराखंड में भाजपा सरकार भी इस काम को करने में पीछे नहीं है. एनिमल हसबेंडरी, डेयरी एंड फिशरीज डिपार्टमेंट के मंत्री सौरभ बहुगुणा उत्तराखंड में मत्स्य पालन विभाग को अभूतपूर्व विस्तार देने और विकास करने में लगे हुए हैं. ताकि इस सेक्टर से जुड़े लोगों को सीधे तौर पर फायदा हो सके और वो राज्य की तरक्की में अपना सहयोग दे सकें.

फिशरीज सेक्टर है अहम
उत्तराखंड राज्य के मंत्री सौरभ बहुगुणा का कहना है कि उत्तराखंड की दो सबसे बड़ी समस्याएं पलायन और बेरोजगारी है. जबकि इसको दूर किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि जब मेरे पास एनिमल हसबेंडरी डेयरी फिशरीज डिपार्मेंट आया तब से मेरा भी यही मानना था कि ग्रामीण व्यवस्था को ठीक करने के लिए मछली पालन बेहद ही जरूरी है और इसके लिए मत्स्य विभाग को मजबूत करना होगा. वहीं उन्होंने पशुपालन और दूध उत्पादन को भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम बताया. कहा कि साल 2022 की बात से मछली पालन विभाग ने काफी तरक्की की है. उत्तराखंड में जो जीएसपी कंट्रीब्यूशन होता है, जिसमें ये पता लगता है कि कौन सा विभाग राज्य के ग्रोथ में कितना सहयोग कर रहा है तो तब फिशरीज डिपार्मेंट टॉप 25 में भी नहीं था.

तेजी से ग्रोथ कर रहा है फिशरीज सेक्टर
उन्होंने आगे कहा कि अब फिशरीज डिपार्टमेंट ने बेहद तरक्की की है. जो नया डाटा सामने आया है, उसके मुताबिक फिशरीज सेक्टर उत्तराखंड का तीसरा सबसे ज्यादा तेज ग्रोथ करने वाला सेक्टर बन चुका है. इस सेक्टर ने 9.23 फ़ीसदी की ग्रोथ रेट से तरक्की की है. उन्होंने कहा कि इसको देखते हुए विभाग का बजट भी बढ़ाया गया है उन्होंने कहा कि पहले मत्स्य विभाग का बजट 80 करोड़ हुआ करता था. अब उसका बजट बढ़ा दिया गया है. अब इसका बजट 280 करोड रुपए कर दिया गया है. ताकि उत्तराखंड में रोजगार उत्पन्न हो सके. लोगों को फिशरीज से जोड़ा जा सके और पलायन की समस्या को भी कहीं ना कहीं दूरकर सके.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...