Home मछली पालन Fish Farming: सिक्किम में बन रहा देश का पहला ऑर्गेनिक फिशरीज क्लस्टर, पढ़ें इसके फायदे
मछली पालन

Fish Farming: सिक्किम में बन रहा देश का पहला ऑर्गेनिक फिशरीज क्लस्टर, पढ़ें इसके फायदे

फिश एक्सपर्ट का कहना है कि मछली सेहत के लिए फायदेमंद है.
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. सरकार फिशरीज सेक्टर को बढ़ावा देने का काम कर रही है. सरकार की ओर हजारों करोड़ रुपए फिशरीज सेक्टर की ग्रोथ के लिए खर्च किए जा रहे हैं. सरकार प्रधानमंत्री मत्स्य सपंदा योजना के तहत मछली पालकों, मछुआरों की मदद भी कर रही है ताकि ये लोग मछली पालन के काम में और मजबूती के साथ काम करें ताकि देश में मछली पालन के काम को और ज्यादा बढ़ावा मिले. जबकि इससे उनकी इनकम भी बढ़े. सरकार देश में कृषि पर आधारित रहने वाले किसानों को भी मछली पालन से जोड़ने का काम कर रही है.

वहीं सरकार देश में ऑर्गेनिक फिश फार्मिंग को भी बढ़ावा देने का काम कर रही है, ताकि इससे भी लोगों को फायदा हो और रोजगार के नए अवसर खोले जा सकें. सरकार की ओर से इस कड़ी में सिक्किम के सोरेंगे में देश का पहला आर्गेनिक फिशरीज कलस्टर बनने जा रहा है. जिससे इस सेक्टर को खूब फायदा होगा.

पीएम मोदी ने इस बारे में क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऑर्गेनिक फार्मिंग के साथ अब ऑर्गेनिक फिशिंग की ओर ये एक मजबूत कदम माना जा रहा है. जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और और दुनिया भर में भारत की पहचान अलग बनेगी. इस संबंध में पीएम मोदी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है. सिक्किम में ऑर्गेनिक बास्केट और समृद्ध करने के लिए देश का पहला ऑर्गेनिक फिशरीज कलेक्टर बनाया जा रहा है. जो सिक्किम को दुनिया में एक नई पहचान देगा. ऑर्गेनिक फार्मिंग के साथ-साथ सिक्किम को ऑर्गेनिक फिशिंग के लिए भी जाना जाएगा. दुनिया में ऑर्गेनिक फिश और फिश प्रोडक्ट की बहुत ज्यादा डिमांड है. जिसको देखते हुए सिक्किम एक बड़े एक्सपोर्टर के रूप में उभरेगा और मछली पालन के क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा.

क्या है ऑर्गेनिक फिश फार्मिंग का फायदा
आपको बता दें कि ऑर्गेनिक फिश फार्मिंग एक ऐसा मछली पालन का तरीका है, जिसमें हानिकारक रसायन और कीटनाशकों को या फिर एंटीबायोटिक दावाओं का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. यह एक ऐसा तरीका है जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित और स्वस्थ मछलियों को पैदा करने में मददगार साबित होता है. ऑर्गेनिक फिश फार्मिंग में किसान प्राकृतिक तरीकों से मछली पालन करते हैं. जैसे कि प्राकृतिक खाद का उपयोग करके और मछली के भोजन के लिए प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल किया जाता है. यह एक ऐसा तरीका है जो पर्यावरण के लिए सुरक्षित बताया जाता है और स्वस्थ मछलियों को पैदा करता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

fish farming in tank
मछली पालन

Fish Farming: PMMSY के तहत आरएएस और बायोफ्लॉक तकनीक को दिया जा रह है बढ़ावा

नई दिल्ली. मछली पालन में अब नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा...

Animal Husbandry, Fish, Duck Farming, Poultry Farming
मछली पालन

Fisheries: इस महीने तालाब में जरूर डालें चूना पर एक्सपर्ट से लें सलाह

नई दिल्ली. मछली पालन कर रहे हैं तो इस बात को अच्छी...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

Fish Farming Scheme: मछली पालन के लिए बिना गारंटी मिलेगा दो लाख रुपये तक का लोन

नई दिल्ली. पूंजी के अभाव में मछली पालन का कारोबार बढ़ाने में...

fish farming in tank
मछली पालन

Fish Farming: घर पर मछली पालन करके कमाई करें तगड़ी, इसका तरीका भी है बिल्कुल आसान

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 50 स्क्वायर फीट में...