Home डेयरी Oil Plant: किसानों को सोयाबीन के अच्छे दाम मिलें इसके लिए मदर डेयरी ने उठाया ये बड़ा कदम
डेयरी

Oil Plant: किसानों को सोयाबीन के अच्छे दाम मिलें इसके लिए मदर डेयरी ने उठाया ये बड़ा कदम

सोयाबीन के किसानों के लिए मराठवाड़ा में जो प्लांट शुरू होगा, उससे किसानों काे साेयाबीन बेचने के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
नितिन गड़करी ने किया मदर डेयरी के धारा खाद्य तेल पैकेजिंग स्टेशन का शिलान्यास।

नई दिल्ली. अब तक किसानों को सोयाबीन बेचने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था. लेकिन अब मदर डेयरी ने जो कदम उठाया है, उससे सोयाबीन किसानों को बड़ा मुनाफा होने वाला है. विदर्भ में मदर डेयरी के धारा खाद्य तेल पैकेजिंग स्टेशन का शिलान्यास किया गया है. सोयाबीन विदर्भ क्षेत्र की एक मुख्य तिलहन फसल हैं साथ ही चावल भी इस क्षेत्र के प्रमुख कृषि फसलों में से एक है. इस इलाके में आयल प्रोसेसिंग की संभावना को देखते हुए मदर डेयरी द्वारा स्थापित किए जाने वाले इस प्लांट से सीधे तौर पर सोयाबीन और चावल किसानों और स्थानीय प्रोसेसरों को लाभ और सपोर्ट मिलेगा. शुरुआत में मदर डेयरी सीधे सोयाबीन और राइस ब्रान तेल के प्रोसेसिंग करने वालों से तेल खरीदकर धारा ब्रांड में इसकी मार्केटिंग करेगी, जिससे इसकी खपत की मात्रा एक स्तर तक बढ़ाई जा सकेगी. इससे आगे चलकर, जब यह संयंत्र पूर्ण रूप से संचालित हो जाएगा, सीधे किसानों से सोयाबीन की खरीदी शुरू की जाएगी और उससे तेल बनाया जाएगा, इससे किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी, बेहतर बाजार पहुंच उपलब्ध होगी और उन्हें अधिक लाभ होगा.

अब तक किसान गेहूं, सरसों, दाल और अन्य फसलों करके बाजार में बेच रहे थे, जहां उनकी फसलों की कीमत उतनी नहीं मिल रही थी, अब मराठवाड़ा के किसानों को इस क्षेत्र में पैदा होने वाली तिलहन की फसलों में अच्छा मुनाफा मिल सकेगा. देश में सोयाबीन रिफाइंड, राइस ब्रान तेल की अच्छी डिमांड है. मराठवाड़ा के इस प्लांट के शुरू होने के बाद इन तेलों की मांग पूरे देश में पूरी की जा सकेगी.

लोगों को मिलेगा रोजगार इस प्लांट की प्रारंभिक उत्पादन क्षमता 500 मीट्रिक टन प्रति माह होगी. जिसे 1500 मीट्रिक टन तक बढ़ाया जा सकेगा. यह प्लांट नई टेक्नोलॉजी से लैस होगा, जिससे खाद्य तेलों की हाई क्वालिटी मिल सकेगी. इसके अलावा, यह प्लांट पर्यावरण अनुकूल होगा और संसाधनों के कुशल उपयोग पर जोर देगा. यह पहल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी. प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से यह संयंत्र क्षेत्र के लोगों को रोजी रोटी के नए साधन दिलाएगा, जिससे विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी.

ये रहे मौजूद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉक्टर मीनेश शाह, एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज के प्रबंधन निदेशक डॉक्टर सीपी देवानंद, मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश और अध्यक्ष, मराठवाडा दुग्ध उत्पादक संगठन की वर्षा चौहान मौजूद थे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...