Home डेयरी Dairy Business: इस राज्य में मदर डेयरी को दूध बेचेंगी महिलाएं, बनाया गया MPO
डेयरी

Dairy Business: इस राज्य में मदर डेयरी को दूध बेचेंगी महिलाएं, बनाया गया MPO

मराठवाड़ा में अच्छी नस्ल के दुधारू पशुओं पर भी काम किया जाएगा. जिससे दूध की मात्रा को बढ़ाया जा सके और किसानों की इनकम भी बढ़े.
मराठवाड़ा दुग्ध उत्पादन संघ के शुभारंभ में प्रमाण पत्र देते मंत्री नितिन गडकरी।

नई दिल्ली. शहर हो या देहात क्षेत्र आजकल दूध की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. देश में बढ़ती दूध की मांग को पूरा करने के लिए चुनिंदा प्लांटों में से एक मदर डेयरी भी है. मदर डेयरी ने किसानों को सशक्त बनाने के साथ ही महिलाओं के लिए भी एक कदम बढ़ाया है. अब मराठवाडा में दुग्ध उत्पादक संगठन की शुरुआत की गई है. महिलाएं दूध बेचकर अपनी आमदनी बढ़ाएंगी. यह एमपीओ एक महिला-स्वामित्व और लीडर​शिप वाली पहल हैं जो किसानों को सशक्त बनाकर डेयरी बिजनेस को स्थाई आजीविका के रूप में स्थापित करने की दिशा मे कार्य करेगा. यह पहल न केवल किसानों की इनकम बढ़ाएगी, बल्कि दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में एक नया मॉडल प्रस्तुत कर महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और डेयरी उद्योग के समग्र विकास को गति देगी. मराठवाड़ा में अच्छी नस्ल के दुधारू पशुओं पर भी काम किया जाएगा. जिससे दूध की मात्रा को बढ़ाया जा सके और किसानों की इनकम भी बढ़े.

इस एमपीओ में NDDB की पूर्ण स्वामित्व वाली नो प्रॉफिट स्पोर्ट संस्था NDDB डेयरी सर्विसेज (NDS) इस MPO को टेक्नोलॉजी और बिजनेस को बढ़ाने में हेल्प करेगी. साथ ही NDS के माध्यम से दुधारू पशुओं की नस्ल सुधार पर काम किया जाएगा, जिससे मराठवाड़ा के किसानों का दूध उत्पादन बढ़ेगा और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. इसके साथ ही मदर डेयरी जो की एनडीडीबी की एक पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, वो इस MPO के माध्यम से एकत्रित दूध को एक सुनिश्चित बाजार उपलब्ध कराएगी. देश के काफी हिस्सों में महिलाएं दूध का बिजनेस कर रही है. स्वयं सहायता समूह के माध्यम से दूध का व्यापार करके वे अपने परिवार को मजबूत बना रही हैं. लखपति दीदी की प्रमुख स्कीम भी इसमें शामिल है. मराठवाड़ा में किसानों के साथ ही महिलाओं की इनकम को बढ़ाने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया गया है.
जिंगल का विमोचन हुआ इस मौके पर मराठवाड़ा MPO पर आधारित जिंगल का विमोचन, शुरूआती सदस्यों को शेयर प्रमाणपत्रों का वितरण एवं मराठवाड़ा MPO के नए लोगों के अनावरण की घोषणा भी की गई, जो इस संगठन की पहचान को और मजबूत बनाएगा.

ये रहे मौजूद इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉक्टर मीनेश शाह, एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज के प्रबंधन निदेशक डॉक्टर सीपी देवानंद, मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश और अध्यक्ष, मराठवाडा दुग्ध उत्पादक संगठन की वर्षा चौहान मौजूद थे. वर्षा नानासाहेब चव्हाण, अध्यक्ष, मराठवाड़ा दुग्ध उत्पादक संगठन की मौजूद थे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...