Home पशुपालन Goat Farm: ऐसी बकरी पालकर दूध और मीट से उठाइये भरपूर फायदा, 25 गोट्स से शुरू कर सकते हैं फार्मिंग
पशुपालनलेटेस्ट न्यूज

Goat Farm: ऐसी बकरी पालकर दूध और मीट से उठाइये भरपूर फायदा, 25 गोट्स से शुरू कर सकते हैं फार्मिंग

GOAT FARMING, LIVE STOCK NEWS, Solar Dryer Winter Protection System
शेड में किया जा रहा बकरी पालन. live stock animal news

नई दिल्ली. आमतौर पर भी देखा जाए तो ज्यादातर बकरी पलक इसका पालन दूध और मीट के लिए ही करते हैं लेकिन बकरी पालन का एक और भी फायदा है. जिसे जानना हर गोट फार्मर के लिए जरूरी है. दरअसल नेचुरल और ऑर्गेनिक फार्मिंग की चर्चा के बीच बकरियों की मेंगनी भी खूब खरीदी जा रही है. इसकी डिमांड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मेंगनी खरीदने वाले 6-6 महीने पहले ही इसका एडवांस दे देते हैं. ऐसे में बकरी पालन करके जहां आप दूध और मीट से फायदा उठा सकते हैं तो वही इसकी मेंगनी से भी अच्छा खासा खासा मुनाफा कमा सकते हैं. जहां सरकार बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए मदद कर रही है तो वहीं बकरी रिसर्च संस्थानों की ओर से भी तकनीकी जानकारी मुहैया कराई जा रही है.

किस लिए करना चाहते हैं बकरी पालन
केंद्र सरकार का केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान सीआईआरजी मुथरा साइंटिफिक तरीके से बकरी पालन करने पर जोर देता है और साइंटिफिक तरीके से उनके रखरखाव से जुड़ी तमाम जानकारियां बकरी पलकों को देता रहता है. संस्थान के मुताबिक शुरू में 25 बकरियों से आप इसका पालन शुरू कर सकते हैं. जिसके लिए शेड की आवश्यकता होती है. संस्थान के मुताबिक किसी भी अच्छा फार्मर को या पता होना चाहिए कि वह किस वजह से बकरी पालन करना चाहता है. मसलन दूध के लिए मीट के लिए या फिर ब्रीडिंग सेंटर चलाने के लिए. इन तीनों ही कामों के लिए प्योर नस्ल के बकरे बकरियों की जरूरत होगी जिसका दाम अलग-अलग होता है.

क्या करना होगा गोट फॉर्मर्स को
मथुरा यूपी में बकरी पालन कर रहे गोट एक्सपर्ट राशिद का कहना है कि 20 से 25 बकरा बकरियों के साथ गोट फार्मिंग का कार्य शुरू किया जा सकता है, जिसके लिए 20 स्क्वायर फीट लंबे और 20 फीट चौड़े हाल की जरूरत होती है. हाल को तैयार करने के लिए बाजार रेट की बात की जाए तो 100 से 150 रुपए स्क्वायर साइज़ फीट खर्च आता है. जबकि बिजली के उपकरण और उनकी फिटिंग का खर्च अलग होगा. सीआईआजी के प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. एके दीक्षित का कहना है कि यदि कोई भी व्यक्ति 25 बकरियों को पालने का प्लान बना रहा है तो 25 बकरियों के साथ ही पांच बकरे भी पालने होंगे. बकरियों के शेड के लिए कोई बहुत ज्यादा तैयारी करने की जरूरत नहीं होगी. 20 और 5 बकरे के पालन में सिर्फ 3.30 लख रुपए तक का खर्च आएगा. बकरी-बकरे को उस जगह पर रखा जाए जो जगह जमीन से थोड़ी ऊंची हो. हर 6 महीने पर उसकी मिट्टी बदलना जरूरी है. ताकि बकरी बकरियों को बीमारी से बचाया जा सके.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...