Home पशुपालन Goat Farming Tips: गर्भवती बकरी को खराब रास्ते पर न चलाएं, खुराक में दाना मिश्रण खिलाएं
पशुपालन

Goat Farming Tips: गर्भवती बकरी को खराब रास्ते पर न चलाएं, खुराक में दाना मिश्रण खिलाएं

goat farming for milk
बरबरी बकरी की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुपालकों का फायदा तब दोगुना हो जाता है, जब पशु बच्चे को जन्म देता है. यदि आप डेयरी पशुओं को पाल रहे हैं और बच्चा फीमेल है तो फिर आगे चलकर वो दुधारू पशु बन जाएगा. जबकि मेल है तो उसे मीट के लिए बेचकर भी कमाई कर सकते हैं. ठीक इसी तरह से बकरी पालन में भी बकरी के बच्चों की डिमांड ज्यादा है. दूध और मीट दोनों के लिए इसकी अच्छी कीमत ​मिल जाती है. ऐसे भी बकरियों की बहुत सी नस्लें एक साथ दो या कुछ नस्लें तीन तक बच्चों को जन्म देती हैं. इससे बकरी पालक को अच्छा मुनाफा होता है.

बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग (Dairy Fisheries and Animal Resources Department) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि बकरी पालन में बकरी के बच्चे का सही तरह से जन्म कराने के लिए बकरी पालकों को गर्भवती बकरी की सही से देखभाल करनी चाहिए. क्योंकि कई बार बकरी पालक देखभाल में लापरवाही कर जाते हैं. इसके चलते बकरी को दिक्कत होती है और बकरी का बच्चा जन्म से पहले ही खराब हो जाता है. जबकि पैदा भी हो जाए तो भी बच नहीं पाता है.

बकरी पालक जरूर करें ये काम
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि बकरी जब बच्चा देने वाली हो उसके 15 दिन पहले उसे झुंड से अलग कर देना चाहिए

बकरी को ऐसी जगह पर रखें जो जगह साफ और सूखी हो गीली जगह उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है.

यदि आप बच्चे को तंदुरुस्त देखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि बकरी के फीड में दाना मिश्रण बढ़ा दें.

दाना मिश्रण खाने से बकरियों को ताकत मिलती है. उनके पेट में पल रहे बच्चों को भी से फायदा होता है.

एक बात का ध्यान रखें कि बकरियों को कभी भी खराब रास्ते पर ना लेकर जाएं. यह बहुत ही नुकसानदेह साबित हो सकता है.

कई बार ऐसा होता है कि बकरियां झुंड में रहती हैं तो एक दूसरे जानवरों से लड़ने लग जाती हैं.

ऐसे में गर्भवती बकरी को अगर चोट लग गई तो इससे नुकसान बच्चे को होता है. इसलिए जरूरी है उन्हें लड़ने से बचाए और सबसे जरूरी है कि उन्हें अलग रख दें.

अगर गर्भवती बकरियों के साथ आपने ये काम भी कर लिए तो काफी हद तक स्वस्थ बच्चे का जन्म करा पाएंगे और इससे आपको आगे चलकर फायदा होगा.

निष्कर्ष
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बकरी पालन में सबसे ज्यादा मृत्युदर बकरी के बच्चों में ही देखी जाती है. कई बार बकरी पालकों की लापरवाही से ऐसा होता है. उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं होती है कि आखिर कब क्या करना है. जिससे बकरी पालन में उन्हें नुकसान होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
पशुपालन

Goat Farming: बकरीद के लिए खास तरीके से तैयार किए जाते हैं बकरे, जानवरों का मिलता सबसे अच्छा दाम

नई दिल्ली. मुसलमानों का पाक त्योहार ईद-उल-अजहा यानि बकरीद का इंतजार बकरी...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: यूपी की साढ़े सात हजार से अधिक गोशालाओं में कृषि सखियों की तैनाती होगी, गो सरंक्षण भी, रोजगार भी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में गो संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: हाल ही में आए तूफान में एक दुधारू पशु की मौत पर 37 हजार रुपए की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आंधी, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...