Home पशुपालन Goat: बदलते मौसम में बकरे-बकरी को ये खिलाएं, पास नहीं आएगी बीमारी
पशुपालन

Goat: बदलते मौसम में बकरे-बकरी को ये खिलाएं, पास नहीं आएगी बीमारी

livestock animal news
चारा खाती बकरियों की तस्वीर.

नई दिल्ली. मौसम तेजी के साथ करवट ले रहा है. सुबह और शाम में अब ठंड का एहसास होने लगा है. ऐसे में जहां आम इंसानों को इस बदलते हुए मौसम में खुद को ढालने की जरूरत होती है. ठीक उसी तरह से पशुओं को भी बदलते मौसम में खुद को ढालने की जरूरत पड़ती है. बदलते मौसम में जिस तरह से इंसानों को सर्दी-खांसी जुकाम आदि हो जाता है. इस तरीके से पशुओं को भी यह समस्याएं होती हैं. जिसके चलते उनका उत्पादन प्रभावित होता है और पशुपालन के काम में नुकसान उठाना पड़ जाता है. कई बार समस्या ज्यादा गंभीर हो गई तो इलाज में बहुत पैसा खर्च होता है.

ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि बदलते मौसम में पशुओं को कुछ ऐसी चीज दी जाए जिससे उन्हें सर्दी, खांसी, जुकाम से बचाया जा सके. ताकि उनकी तबीयत ना खराब हो और उत्पादन में प्रभावित न हो. इस संबंध में बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fishery Resources) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) के साथ कुछ चीज शेयर की हैं. जिसे हम यहां आपको बताएंगे.

एक्सपर्ट ने क्या सलाह दी है
एक्सपर्ट का कहना है कि जैसा कि बरसात बिल्कुल खत्म होने वाली है. बस इसके बाद सर्दी दस्तक होगी. इसमें बकरा-बकरियों को अक्सर सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार भी हो जाता है.

हालांकि या एकदम साधारण बीमारी है और हर बदलते मौसम के साथ बकरे-बकरियों को यह परेशान करती है.

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर बकरी पालक थोड़ी सी सावधानी बरतें तो सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार से बकरियों को बचा सकते हैं.

इसके लिए लहसुन की जरूरत पड़ेगी. थोड़ा सा लहसुन लेना होगा और उसके दाने को अलग-अलग करना होगा.

बकरे-बकरी को आप इस लहसुन के एक या दो दाने को सीधे खिला सकते हैं. इसे आप बकरी के बच्चे को भी खिला सकते हैं.

बदलते मौसम के दौरान दो-तीन दिन लगातार लहसुन के दाने को खिला दें. इससे किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी और बकरा-बकरी को सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार आदि से बच जाएंगे.

निष्कर्ष
यदि आप बकरा-बकरियों को लहसुन खिलाते हैं तो इससे उनकी भूख भी बढ़ती है. अगर वह चारा कम खाते हैं तो चारा भी खाने लगते हैं. लहसुन पाचन शक्ति भी मजबूत करता है. जिसका फायदा बकरी पालन में आपको मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...