Home पशुपालन Animal Husbandry: मार्च के महीने में पशुओं का रखें किस तरह ख्याल, क्या-क्या करें पढ़ें यहां
पशुपालन

Animal Husbandry: मार्च के महीने में पशुओं का रखें किस तरह ख्याल, क्या-क्या करें पढ़ें यहां

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन की तरफ अब किसानों का रुझान तेजी के साथ बढ़ता चला जा रहा है. पशुपालन करके किसान इससे अच्छी खासी आमदनी कमा रहे हैं. जबकि सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा दे रही है. ताकि किसानों की आमदनी दोगुनी की जा सके. पशुपालन तभी फायदेमंद होता है, जब पशुओं की बेहतर तरीके से और साइंटिफिक ढंग से देखभाल किया जाए. यदि पशुपालक ऐसा करने में नाकामयाब रहे तो उत्पादन नहीं मिलता है और फिर पशु पालने वाले किसानों को इससे फायदा भी नहीं होता है.

हर सीजन में पशुओं की देखभाल अलग-अलग तरीके से की जाती है. मसलन इस वक्त मार्च का महीना चल रहा है, इस वक्त न तो ज्यादा गर्मी है और न ही ज्यादा ठंड है. दिन में मौसम थोड़ा गर्म रहता है और रात में ठंडा रहता है. ऐसे में पशुओं का कैसे ख्याल रखा जाए? उन्हें आहार में क्या दिया जाए? उनके रखरखाव में क्या सावधानी बरती जाए, यह सब जानना पशुपालकों के लिए जरूरी है. इस आर्टिकल में आपको मार्च माह में पशुधन संबंधित क्या कार्य करने चाहिए इसके बारे में जानकारी दी जा रही है.

खनिज मिश्रण जरूर खिलाएं
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान एनडीआरआई के मुताबिक मार्च माह में ब्याने वाले पशुओं को प्रसूति बुखार से बचने के लिए खनिज मिश्रण 50 से 60 ग्राम प्रतिदिन देना चाहिए. पशु ब्याने के 1 से 2 घंटे के अंदर नवजात बच्चे खीस आवश्यक पिला देना चाहिए. नवजात बछड़े ​बछड़ियों को 10 से 15 दिन की आयु पर सींग रहित करवा देना चाहिए. पशुओं को बाहर के परजीवियों से बचने के लिए पशु चिकित्सक की सलाह अनुसार जरूरी दवाई का छिड़काव नियमित करना चाहिए.

वैक्सीनेशन जरूर करवाएं
पशुओं को संक्रामक रोगों से रोग रोधी टीके समय-समय पर आवश्यक लगवाना चाहिए. बरसीम फसल की सिंचाई अधिक गर्मी होने पर शाम में करें. हरे चारे की फसल से अधिक उत्पादन लेने के लिए उन्नत किस्म के बीच के प्रयोग करना चाहिए. खरीफ में हरा चारा लेने के लिए जवाहर और मक्का की बिजाई करें. यदि पशुपालक इन बातों का ख्याल रखेंगे तो उनके पशु स्वस्थ रहेंगे और अच्छा उत्पादन भी मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

nagori bull, Animal Husbandry, Brucellosis, Brucellosis Disease, Brucellosis Vaccine, Brucellosis Vaccination Campaign, Vibhani News, Animal Breed
पशुपालन

Animal Disease: लंपी से बचाव के लिए घर-घर चल रहा है वैक्सीनेशन अभियान, वैक्सीन जरूर लगवाएं

नई दिल्ली. लंपी स्किन रोग एक विषाणु से होने वाली बीमारी है....

पशुपालन

Animal News: बिहार में पशुओं के इलाज से लेकर कृत्रिम गर्भाधान के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा

नई दिल्ली. बिहार सरकार में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal Husbandry: रिपीट ब्रीडिंग की समस्या से आसानी से पाएं छुटकारा, नुकसान से खुद को बचाएं

नई दिल्ली. पशुपालन में रिपीट ब्रीडिंग भी एक बड़ी समस्या है. ​यदि...

पशुपालन

Animal Husbandry: यूपी के 20 जिलों में पशुओं पर मंडरा रहा है लंपी स्किन डिजीज का खतरा

नई दिल्ली. लंपी स्किन डिजीज (LSD) पशुओं के लिए बेहद ही खतरनाक...