Home पशुपालन Goat Farming: इन टिप्स पर काम कर लिया तो बढ़ जाएगा बकरी पालन में मुनाफा, यहां डिटेल पढ़ें
पशुपालन

Goat Farming: इन टिप्स पर काम कर लिया तो बढ़ जाएगा बकरी पालन में मुनाफा, यहां डिटेल पढ़ें

अच्छी फसल और अच्छी नस्ल दोनों पशुपालन में मायने रखती हैं. ठीक उसी प्रकार बकरी पालन में भी ये नियम मायने रखता है.
बाड़े में बकरियां

नई दिल्ली. बकरी पालन के लिए कहा जाता है कि यह कम बजट में किया जाने वाला एक बेहतरीन कारोबार है. बकरी पालन को छोटे स्तर से लेकर बड़े लेवल तक किया जा सकता है. यानी आप चार-पांच बकरियां पालकर भी कमाई कर सकते हैं और अगर चाहे तो 50 से 100 बकरियों को रखकर भी अपनी इनकम बढ़ा सकते हैं. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि बकरी पालन हर तरह से फायदेमंद है. बकरी के दूध-मीट से जहां कमाई होती है तो वहीं इसके वेस्ट से खाद बनती है और पशुपालकों को इससे भी कमाई हो सकती है.

जब भी कोई पशुपालक बकरी पलता है या कोई और जानवरों को पलता है तो हमेशा ही इस बात का ख्याल लगता है कि उन्हें बीमारियों से बचाया जाए ताकि उनका पशु ज्यादा अच्छा प्रोडक्शन करे. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर बकरी पालन से जुड़े तमाम साइंटिफिक तरीकों को अपनाया जाए तो बकरी पालन और ज्यादा मुनाफा दे सकता है. इसके लिए जरूरी है कि बकरी पालन की ट्रेनिंग भी ली जाए. इस आर्टिकल में कुछ जरूरी टिप्स एक्सपर्ट द्वारा बताई गई है जिस, हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.

बकरी प्रबंधन के लिए इन बातों का ख्याल रखें

  • हमेशा ही इस बात का ख्याल रखें कि नियमित रूप से आवास की सफाई करनी चाहिये तथा गन्दगी को बाड़ों से काफी दूर बने गड्‌ढों में दबा देना चाहिये.
  • बकरी पालकों को चाहिए कि बाड़ों के अन्दर व बाहर नियमित रूप से हफ्ते में एक या दो बार बिना बुझे चूने का छिड़काव करें.
  • हर माह बाड़ों के अन्दर फर्श पर सूखा घासफूस डालकर जला देना चाहिये. इससे बाड़ों के भीतर तथा बाहर पूरी तरह विसंक्रमण (Decontamination) हो जाता है तथा परजीवियों की सभी अवस्थाएं खत्म हो जाती है.
  • हर चार माह के गैप पर बाड़ों की जमीन की मिट्टी कम से कम 6 इंच तक खोद कर निकाल दें व नई साफ मिट्टी भर देने से संक्रमण की सम्भावना कम हो जाती है.
  • बीमार जानवरों को अलग रखकर उनका उचित उपचार एवं देखभाल करनी चाहिये.
  • खरीदे गये पशुओं को पहले से पल रहे झुंड में नहीं मिलाना चाहिये तथा उन्हें 21 दिनों तक अलग रखना चाहिये.

बकरियों को कब और कैसे बेचें

  • बकरियों का मूल्य निर्धारण वजन के हिसाब से करें.
  • छोटे एवं मध्यम नस्ल की बकरी बेचने का उत्तम समय 6-9 महीना एवं बड़े नस्ल का 7-12 महीना है.
  • बकरी पालक उपर्युक्त वैज्ञानिक विधियों को अपनाकर अधिक से अधिक लाभ ले सकते हैं.
Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के लिए सुरक्षा कवच है खनिज मिश्रण, आहार में प्रोटीन भी है अहम

नई दिल्ली. पशुपालन में अगर ज्यादा फायदा कमाना है तो इस बात...

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...

goat farming
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरियों को एक ही चारागाह में ज्यादा समय तक न चराएं

नई दिल्ली. पशुपालन करने की सोच रहे हैं और बजट भी ज्यादा...