Home डेयरी Dairy: ये हलुवा खाने पर सर्दियों में बाल्टी भरकर दूध देंगे पशु, क्लिक करके पढ़ें बनाने की विधि
डेयरी

Dairy: ये हलुवा खाने पर सर्दियों में बाल्टी भरकर दूध देंगे पशु, क्लिक करके पढ़ें बनाने की विधि

milk production increase
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. पशुओं के दूध उत्पादन को बढ़ाने के लिए अक्सर किसान कई तरह के काम करते रहते हैं. एक्सपर्ट भी पशु पालकों को दूध उत्पादन को लेकर कई तरह की टिप्स देते हैं. ताकि दूध उत्पादन बढ़े और किसानों को इसका फायदा पहुंचे. हालांकि यहां हम आपको एक ऐसे फार्मूले के बारे में बताने जा रहे हैं जो पशुओं का दूध उत्पादन बहुत ज्यादा बढ़ा देगा. इसके लिए ये कह सकते हैं कि ये इतना जबरदस्त फार्मूला है कि इसे खाने के बद बाल्टी भर-भर कर पशु दूध देंगे. रात में इसे खिलाना होगा और सुबह दूध का अच्छा उत्पादन होगा. खासतौर में सर्दियों में इसे खूब खिलाया जाता है.

इस तरह तैयार करना है
इसे बेलपत्र कहा जाता है जो ठंड में पेड़ पर आसानी से मिल जाता है. दो बेलपत्र कच्चे लेना है. ज्यादा बड़ा है तो एक भी ले सकते हैं लेकिन दो इस्तेमाल किया जाता है. दो बेलपत्र को पानी के अंदर गर्म पानी के अंदर तब तक पकाना है जब तक अच्छी तरह से पक न जाए. जिस तरह से आलू को शकरकंद को पकाया जाता है, उसी तरीके से पकाना है. अच्छी तरह से जब वह पक जाए तो उसका छिलका उतार लेना है. अंदर की गरी निकाल लें इसमें गुड मिलाएं. इसे मिक्स कर दें और इससे हलवा बनकर तैयार हो जाएगा. इसमें 50 ग्राम मोटा सोडा भी डाल देना है और यह इस तरह से बन जाएगा.

फिर पशुओं को रात में खिला दें
आसानी से पशु को इसको चारे में मिलाकर रात में खिला सकते हैं .इससे पशुओं का जबरदस्त दूध बढ़ जाएगा. इसका फायदा और भी है. जिन पशुओं की जेर नहीं गिरी है, उनकी जेर गिर जाएगी. पशु मैला नहीं कर रहे हैं तो वो दिक्कत भी दूर हो जाएगी. अगर पशु की कैपेसिटी 40 लीटर दूध देने की है तो वो 40 लीटर दूध देगा. यदि 50 की कैपेसिटी तो 50 लीटर दूध देगा. ध्यान ये देना है कि डिलीवरी होने के दो दिन बाद इसको दिया जा सकता और 5 से 7 दिन तक इसे देना है. कोई साइड इफेक्ट नहीं है इसका.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Livestock Health and Disease Control Programme (LHDCP): to provide for prophylactic vaccination against animal diseases, capacity building of veterinary services, disease surveillance, and strengthening veterinary infrastructure.
डेयरी

Milk Production: क्या बारिश में कम हो गया गाय-भैंस का दूध उत्पादन, बस ये आठ उपाय अपनाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशु का दूध उत्पादन कम...

a glimmer of hope emerged from a remote city in Gujarat Ananda city syn emynous with India's cooperative success story and known as Indus milk capital.
डेयरी

Dairy News: किसानों को आमदनी और लैक्टो-वेजिटेरियन आबादी को डेयरी उत्पाद से मिलता है पोषण

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह...

डेयरी

Dairy: DAHD की डायरेक्टर ने छोटी दुग्ध फेडरेशनों को अतिरिक्त सहायता देने पर दिया जोर

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने हाल ही में बेंगलुरु...

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
डेयरी

Dairy News: डेयरी सेक्टर के विकास के लिए 3 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी एमपी सरकार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में 2973 करोड़ रुपए...