Home डेयरी Milk Production: थनैला बीमारी से कम हो जाता है दूध उत्पादन, डेयरी फार्मिंग में होता है दोहरा नुकसान
डेयरी

Milk Production: थनैला बीमारी से कम हो जाता है दूध उत्पादन, डेयरी फार्मिंग में होता है दोहरा नुकसान

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming) करने वाले पशुपालक भाई इस बात को तो जानते ही हैं कि दूध उत्पादन बीमारी की वजह से भी कम होता है. लेकिन दिक्कत ये है कि बीमारी की वजह से दूध का उत्पादन कम होने से दोहरा नुकसान होता है. यदि पशु बीमारी की वजह से दूध का उत्पादन कम करता है तो दूध कम होने से पहला नुकसान होता है. जबकि दूसरा नुकसान बीमार पशु को ठीक करने में दवा इलाज पर आने वाले खर्च से होता है. इससे पशुपालन की लागत बढ़ जाती है. जिसके चलते पशुपालकों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो जाता है.

एक्सपर्ट का कहना है कि इसलिए पशुओं का सही ढंग से ख्याल रखना चाहिए. ताकि उसे बीमारी न हो. बीमारी आपको डेयरी फार्मिंग में ज्यादा नुकसान पहुंचाती है. पशुओं को वैसे तो कई बीमारी होती है लेकिन थनैला बीमारी ज्यादा गंभीर है. इससे दूध का उत्पादन बहुत ज्यादा प्रभावित होता है. इस रिपोर्ट हम आपको थनैला रोग के लक्षण और बचाव का तरीका बताएंगे. ताकि आप अपने पशुओं को इस बीमारी से बचा लें और खुद को नुकसान से भी.

थनैला रोग (Mastitis): लक्षण और बचाव
किसान भाइयों और पशुपालक साथियों, क्या आपके पशु के दूध में कमी आ रही है या थनों में सूजन है?

इस तरह की समस्या है तो थनैला रोग हो सकता है. समय पर पहचान और इलाज ही इसका एकमात्र समाधान है.

मुख्य लक्षण (Symptoms) क्या हैं
थनों में सूजन, लाली या गरम महसूस होना.

दूध का रंग बदलना (पीलापन या खून आना).

दूध में थक्के (Clots) या छिछड़े आना.

पशु को दूध निकालते समय दर्द होना.

पशु का खाना-पीना कम कर देना.

बचाव के उपाय के बारे में भी जानें
सफाई सबसे जरूरी है. दूध निकालने वाली जगह और पशु के बैठने की जगह सूखी और साफ होनी चाहिए.

थनों की धुलाई जरूर से करें. दूध निकालने से पहले और बाद में थनों को पैरमैग्नेंट के हल्के घोल से साफ करें.

ये काम भी जरूर करें
पूरी तरह से दूध निकालें. एक्सपर्ट कहते हैं कि थनों में दूध बिल्कुल न छोड़ें, पूरा दूध निकालें.

पशु को बैठने न दें. दूध निकालने के तुरंत बाद पशु को कम से कम 30 मिनट तक बैठने न दें (चारा डाल दें ताकि वे खड़े रहें).

क्योंकि उस समय थनों के छेद खुले होते हैं और इन्फेक्शन का डर रहता है. इसलिए पशु को बैठने से रोकें.

निष्कर्ष
यदि यहां बताई गई बातों पर अमल कर लिया तो फिर पशु को थनैला रोग से बचा पाएंगे और खुद को नुकसान से भी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...