Home पोल्ट्री Poultry: इनक्यूबेटर मशीन से एक बार में हजारों अंडों को किया जा सका है हैच
पोल्ट्री

Poultry: इनक्यूबेटर मशीन से एक बार में हजारों अंडों को किया जा सका है हैच

नई दिल्ली. मोटे तौर पर अंडे से चूजे निकालने का दो तरीका है. एक प्राकृतिक तरीका है और दूसरा वैज्ञानिक तरीका. प्राकृतिक तरीके में मुर्गी खुद अंडों पर बैठकर उन्हें गर्मी देती है. जिसमें 21 दिन का समय लगता है, और उसके बाद चूजे अंडों से बाहर आते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि यह छोटे पैमाने का अच्छा तरीका माना जा सकता है. जबकि दूसरा वैज्ञानिक तरीका इनक्यूबेटर या हैचर मशीन का होता है. जो जरूरत के हिसाब से 99.5 फारेनहाइट से 100 फारेनहाइट और नमी बनाए रखती है, इस मशीन को बड़े पैमाने के व्यवसाय के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक समय में 50 से लेकर हजारों अंडे इनक्यूबेटर मशीन में हैच किए जा सकते हैं. इसमें मुर्गी के इंतजार की जरूरत नहीं होती है और आप कभी भी चूजों को बाहर निकाल सकते हैं. आधुनिक मशीनों में अंडे अपने आप घूमते हैं. इसलिए चूजे के निकलने की दर भी बढ़ जाती है. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कमाई के लिए ये तरीका ज्यादा अच्छा और मुफीद है. क्योंकि एक साथ 3000 मुर्गियों अंडों से चूजा निकालने के लिए मिलना मुश्किल है.

कैसे काम करती है इनक्यूबेटर मशीन
अंडे से चूजा निकलने वाली इस मशीन को एक इनक्यूबेटर कहा जाता है, जो कृत्रिम रूप से मुर्गी के अंडों को गर्मी देकर चूजे पैदा करती है.

आपको बता दें कि यह मशीन दो हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक की आती है. इस मशीन को आप अपनी जरूरत के मुताबिक खरीद सकते हैं.

छोटी मशीन में 7 से 50 अंडे तक रखने का सिस्टम होता है. जबकि बड़ी मशीनों में 100 से तीन हजार अंडे रखे जा सकते हैं.

इसका मतलब ये है कि आप चाहें तो तीन हजार अंडों से चूजे हासिल कर सकते हैं, जो प्राकृतिक रूप में संभव नजर नहीं आता है.

बहुत सी स्वदेशी मशीन उपलब्ध है, जिसकी कीमत 30 हजार रुपए तक मार्केट में है.

इसकी प्रक्रिया की बात की जाए तो अंडों को 37.5 से 37.7 यानी 99.5 फॉरेनहाइट का स्थिर तापमान चाहिए होता है, जो मशीन बेहद ही आसानी से उपलब्ध करा देती है.

वहीं इस मशीन में ऑटोमेटिक टर्मिनल लगा होता है, जो अंडे को समय-समय पर घूमाता है, जिससे चूजे का विकास सही तरह से होता है.

वहीं मशीन में ह्यूमिडिटी कंट्रोल होती है. मशीन के अंदर नमी बनी रहती है जो हैचिंग के लिए बेहद जरूरी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry News: सिर्फ 11 हजार रुपए से शुरू कर सकते हैं देसी मुर्गी पालन

नई दिल्ली. सिर्फ 11 हजार रुपए लगाकर मुर्गी पालन शुरू किया जा...