Home पशुपालन Native Breeds of Jharkhand: छोटानागपुरी भेड़ ऊन के लिए है फेमस, जानें इसके बारे में
पशुपालन

Native Breeds of Jharkhand: छोटानागपुरी भेड़ ऊन के लिए है फेमस, जानें इसके बारे में

छोटानागपुरी भेड़ की नस्ल मुख्य रूप से झारखंड में पाई जाती है.
छोटानागपुरी भेड़.

नई दिल्ली. भेड़ पालन कम खर्च में शुरू हो जाता है. दरअसल भेड़ पालने के लिए महंगे घर या शेड़ की जरूरत नहीं होती है. इनका आहार भी काफी सरल होता है. भेड़ पालन सरल इसलिए है. क्योंकि भेड़ आकार में छोटी होती है. कम जगह में आराम से रह सकती हैं. जल्दी-जल्दी बड़ी हो जाती हैं. इतना ही नहीं यह मौसम के हिसाब से खुद को ढाल लेती हैं.पेड़, घास खिलाकर भेड़ पाली जा सकती हैं. इसको पालने से मुनाफा भी ठीक-ठाक हो जाता है. देश में भेड़ कई प्रकार की पाई जाती हैं, आज हम बात कर रहे हैं छोटानागपुरी नस्ल की भेड़ की, ये प्रमुख रूप से झारखंड में पाई जाती है. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं इस भेड़ की क्या विशेषताएं हैं.

छोटानागपुरी भेड़ एक अच्छी नस्ल है जिसका उपयोग ऊन और मांस उत्पादन के लिए किया जाता है। यह नस्ल भारत में लोकप्रिय है और इसका पालन करना आसान है. यह नस्ल ऊन उत्पादन के लिए जानी जाती है और इससे 2-4 किलोग्राम ऊन प्रति भेड़ प्राप्त होती है. यह मध्यम आकार की भेड़ है, जिसका वजन 25-40 किलोग्राम होता है.

ये है छोटानागपुरी की विशेषता: छोटानागपुरी भेड़ की नस्ल मुख्य रूप से झारखंड में पाई जाती है. हालांकि कुछ संख्या में ये बिहार में भी पाई जाती हैं. ये भेड़ छोटे, हल्के वजन की होती है. इस नस्ल की भेड़ का रंग हल्का भूरा और भूरा होता है. कान छोटे और सिर के समानांतर होते हैं. पूंछ पतली और छोटी होती है और ऊन मोटा, बालों वाला और खुला होता है.

नस्ल की ये है खासयित: यह नस्ल प्रजनन के लिए अच्छी मानी जाती है और इसे एक वर्ष में एक बार बच्चे पैदा करने के लिए जाना जाता है. यह नस्ल आमतौर पर स्वस्थ होती है और इसे सामान्य स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता होती है. यह नस्ल अच्छी तरह से घास और दाना खा सकती है. इस नस्ल की भेड़ का मांस भी स्वादिष्ट होता है और इसका उपयोग मांस के लिए किया जाता है. यह नस्ल ऊन उत्पादन के लिए अच्छी मानी जाती है.

कुछ अन्य प्रजातियां भी हैं अच्छीः भेड़ की प्रजातियां की बात की जाए तो लोही, कूका और गुरेज को दूध के लिए ज्यादा मुफीद माना जाता है. जबकि हसन, नेल्लोर, जालौनी, मांड्या, शाहवादी और बाजीरी को मांस के लिए बेहतर नस्ल माना जाता है. वहीं बीकानेरी, बैलरी, चोकला, भाकरवाल, काठियावाड़ी और मारवाड़ मीट के लिए अच्छी नस्ल माना जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...