Home मछली पालन Fish Farming: अब तालाब का झंझट खत्म, इस तरीके से कीजिए मछली पालन और कमाइये लाखाें रुपये
मछली पालन

Fish Farming: अब तालाब का झंझट खत्म, इस तरीके से कीजिए मछली पालन और कमाइये लाखाें रुपये

fish farming in tank
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. आमदनी बढ़ाने के लिए अब मुर्गी पालन, मछली पालन और पशु पालन को किसान अपना व्यवसाय बना रहे हैं. बेराेजगारों के लिए सरकार ने सहूलियतें भी महैया कराई हैं, जिससे अब फसलों के साथ ये व्यापार मुनाफे का सौदा हो गया है. मछली पालन एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें किसी भी तरह के जोखिम का सामना नहीं करना पड़ता है, लेकिन आमतौर पर मछलियों को सही तरीके से देखभाल न की जाए तो यह आपके लिए समस्या भी पैदा कर सकता है. क्योंकि जब तक मछलियों की सही देखभाल नहीं की जाएगी, उन्हें अच्छी कीमत पर बाजार में नहीं बेचा जा जा सकता है. आने वाले वक्त में मछली पालन के व्यवसाय की मांग और ज्यादा बढ़ने वाली है. क्योंकि जिस हिसाब से जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, उसको देखते हुए मछलियों की मांग भी मार्केट में बढ़ेगी. ऐसे में अगर आप भी कम लागत में और कम जगह पर मछली पालन करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है.


आजकल कई सारी तकनीक मछली पालन में कारगर हैं. अगर आपके पास तालाब नहीं है, तब भी आप मछली पालन शुरू कर सकते हैं. कम से कम जगह में मछली पालन करने के लिए आप प्लास्टिक टैंक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए 100 स्क्वायर मीटर की जगह बहुत होती है. आप अपनी जरूरत के अनुसार घरों की छत पर प्लास्टिक के टैंक में मछली पालन का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. मछली पालने में खर्च की बात की जाए और छोटे स्तर पर अपने घर पर मछली पालन कर रहे हैं तो 50 हजार से 1 लाख रुपये रुपए तक इन्वेस्ट करना होगा. वहीं अगर बड़े स्तर पर तालाब में मछली पालन कर रहे हैं तो 10 लख रुपये तक की आवश्यकता होगी.

9 महीने में तैयार हो जाती है मछलीः मछली पालन फरवरी मार्च के महीने में कर रहे हैं तो दिसंबर महीने तक 1 किलो की हो जाती है. मतलब इन्हें कम से कम 9 महीने का समय लगता है पूरी तरह से तैयार होने में. मछली का दाना आपको बाजार में 150 से 160 रुपए किलो के हिसाब से मिल जाता है. कतला मछली जो सबसे जल्दी बढ़ाने वाली मछली होती है, इसकी डिमांड भी मार्केट में बहुत ज्यादा होती है. इसलिए अगर आप मछली पालन की शुरुआत करना चाहते हैं तो कतला मछली के साथ शुरू कर सकते हैं, जो आपको आने वाले वक्त में बहुत फायदा पहुंचाएगी. फिर सोचिए मत आज ही शुरू कीजिए अपना खुद का व्यापार।

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली पालन

Fish Farming: इस मौसम में तालाब में होती है ऑक्सीजन की कमी, पहचान कर तुरंत करें उपाय

नई दिल्ली. मछलियों के लिए बनाए गए तालाब में अगर ऑक्सीजन की...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए गर्मियों में सही देखभाल का तरीका है बेहद आसान

नई दिल्ली. उत्तरी भारत में मार्च अप्रैल से अक्टूबर नवंबर मछली पालन...